Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
रोमांस के मामले में फिसड्डी हैं ये पांच राशियां
चाहे हम इस बात को स्वीकार करें या नहीं, लेकिन हर कोई अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा रोमांस तो चाहता ही है। बिना किसी प्लानिंग के पार्टनर के साथ रोमांस के दो पल आपको सकारात्मकता से भर सकते हैं और दिन को बेहतर बना सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपके राशि चिन्ह का आपके व्यवहार और आपके लव-रोमांस लाइफ पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि कुछ लोग रोमांस के मामले में बहुत पीछे होते हैं। या यूं कहा जाए कि वो बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं होते हैं। इस आर्टिकल में जानते हैं कि कौन सी वो पांच राशियां हैं जो बिल्कुल भी रोमांस करना नहीं जानती हैं।

1) वृषभ
वृषभ राशि के लोग सबसे ज्यादा रोमांस से दूर रहने वाले जातक होते हैं। अगर अचानक इनके सामने रोमांस की स्थिति आ जाए तो इनके लिए उसे हैंडल कर पाना बहुत मुश्किल होता है। गौरतलब है कि वृषभ राशि के लोग बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं और आसानी से अपना दिल चोरी होने देते हैं लेकिन जब रोमांस की बारी आती है तब ये नहीं जानते कि अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कैसे कराना है।

2) कुम्भ
ये रोमांस क्या होता है? कुम्भ राशि के लोग ऐसे ही ब्यान देते हैं। इस राशि में आने वाले जातक रोमांस और सच्चे प्यार को लेकर खुद को संघर्ष करने वाली स्थिति में पाते हैं। कुम्भ राशि के लोगों को स्वतंत्र रहना पसंद है और ये बंध कर रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं और यही वजह है कि ये रोमांस वाले पहलू की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते हैं।

3) कन्या
कन्या राशि के जातकों को रोमांस पसंद नहीं आता है। ये सबसे समझदार राशियों में से एक हैं और इनके लिए रोमांस का मतलब समय की बर्बादी है। ये रोमांस के पुराने तरीकों के बजाय अपने पार्टनर के साथ कॉफी पीते हुए चर्चा करना ज्यादा पसंद करते हैं। ये उस दौरान प्यार भरी बातों में समय बीता सकते हैं।

4) मकर
इस राशि के लोग जो नहीं है वो जताते भी नहीं हैं। मकर राशि के जातक शालीन मगर अपने कठोर ऑरा के लिए जाने जाते हैं। रिलेशनशिप में भी इनका यही रवैया रहता है। मकर राशि वालों को दुनिया के सामने अपना प्यार जताना बिल्कुल पसंद नहीं है। इन्हें नफरत होती है जब ऐसा कुछ करने के लिए इन पर दबाव बनाया जाता है।

5) मिथुन
मिथुन राशि के लोग भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। अगर मिथुन राशि के जातक किसी के प्यार में दिल से डूबे हुए हैं तो ऐसे में उनकी पर्सनालिटी का अपरिपक्व हिस्सा उन्हें अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने से रोक देता है। संक्षेप में कहा जाए तो मिथुन राशि के लोगों के लिए रोमांस करना समय और पैसों की बर्बादी है।



Click it and Unblock the Notifications
