Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ये राशि वाले होते बहुत Confused किस्म के प्राणी...
ऐसे कई लोग है जो बहुत ही कंफ्यूज पर्सनेलिटी के होते है, उनके काम से लेकर बातों तक वो कंफ्यूजन से भरे हुए होते हैं। ऐसे कंफ्यूज्ड लोग कुछ राशियों से संबंधित होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी राशियां होती है जो कि मिली जुली प्रतिक्रियाएं या संकेत देते है, ये संकेत अक्सर लोगों को कंफ्यूज करने के साथ ही भ्रामित करती हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे राशियों को रैकिंग के अनुसार बताने जा रहे है जिन्हें सबसे ज्यादा कंफ्यूज राशियां माना जाता है। आइए जानिए कौनसी है ये राशियां-

तुला (सितम्बर 23-अक्टूबर 22)
ये राशि सबसे ज्यादा भ्रामक स्थितियां उत्पन्न करती हैं। इनकी हिचकिचाने वाली अनिर्णायक स्थितियां और सच बोलकर लोगों को दुखी न करने की प्रकृति की वजह से अक्सर ये लोग दूसरों को विपत्ति में डाल देते हैं।

कुंभ ( जनवरी 20- फरवरी 18 )
इस राशि के लोग अक्सर संकेत हीन होते है उन्हें तथ्यों के बारे में अच्छे से मालूम नहीं होता है। क्योंकि ये यथार्थ से हटकर आदर्श जीवन के कल्पना में गौते लगा रहे होते हैं। ये बहुत ही आदर्श जीवन जीते है साथ ही ये लोग कंफ्यूजन से बचने के लिए हर तरह के वादे से बचते हैं।

वृश्चिक ( अक्टूबर 23-नवम्बर 21)
इस राशि के लोग बहुत ही रहस्यमयी प्रवृति के होते हैं, इनका ये नेचर ऐसा होता है कि ये अपने अंदर बड़ा सा बड़ा रहस्य छिपा लेते हैं। इनको जितना लगता है उतनी ही बात ये लोगों को बताते हैं। अगर कभी कुछ चीजें इनके हिसाब से सही नहीं चलती है तो ये लोग अपना काम निकालने के लिए लोगों को कंफ्यूज कर सकते हैं।

मिथुन (मई 21- जून 20 )
इस राशि के चिन्ह वाले लोगों के दो पहलू होते है दो तरह की शख्सयित के होते है, अक्सर दुविधा पड़ने पर ये लोग समझ नहीं पाते है कि इन्हें क्या चाहिए। इनका एक पहलू जहां आपकी मदद करेगा वहीं इनका दूसरा पहलू आपके लिए मुसीबत भी बन सकता है। इसी गुणों की वजह से यह राशि के लोग कंफयूज पर्सनेलिटी के लोग कहलाते हैं।

कर्क राशि (जून 21-जुलाई 22)
ये राशि वाले केयरिंग और रोमांटिक नेचर के होते हैं, इस राशि के लोगों को अक्सर दूसरे लोगों से संवाद स्थापित करने में परेशानी होती है। अक्सर ऐसा होता है कि ये लोगों को अपनी बात समझाने में असफल हो जाते है

धनु (नवम्बर 22- दिसम्बर 21 )
इस राशि के लोग बहुत ही लापरवाह किस्म के होते है और कोई भी कार्य करने से पहले एक दफा भी नहीं सोचते हैं। ये लोग अपनी आजादी एंजॉय करने के साथ ही घूमना पसंद करते हैं । लेकिन ये अपने सपनों को लेकर ज्यादात्तर समय कंफ्यूज्ड ही दिखाई देते हैं। क्या आप इन कंफ्यूज करने और होने वाली राशियों में से एक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
