Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
साल 2022 आपके लिए होगा शानदार, राशिनुसार जानें किन गलतियों से आपको रहना चाहिए दूर
नया साल आने के साथ ही सभी "नए साल का संकल्प" भी लेते हैं। कुछ लोग इसे पूरा कर लेते हैं और कई लोग ऐसा करने में नाकामयाब रहते हैं। खुद के लिए ही हम बड़ी चुनौती रख लेते हैं जिसके पूरा न हो पाने पर अफ़सोस होता है। हर साल आप जो गलतियां करते हैं उसे इस साल न दोहराएं। आज हम राशिनुसार बताने वाले हैं कि आपको साल 2022 में किन गलतियों को करने से बचने की जरूरत है।

मेष राशि:
अतीत में की हुई गलतियों की वजह से पीछे न हटें। आपने जो कुछ भी सीखा है उसकी मदद से आगे बढ़ें। आपको सफलता जरुर मिलेगी।

वृषभ राशि:
अगर आप अपनी सीमाओं से मुक्त होना चाहते हैं तो आपको अपनी चिंताओं को छोड़ना होगा। नयी चीजों के लिए प्रयास करें। आसानी से मिल जाने वाली चीजों को पाने के बाद अपने लक्ष्य के साथ समझौता करने की गलती न करें।

मिथुन राशि:
आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट पर फोकस करने की जरूरत है। रोजाना कसरत करने की आदत डालें। इस बात को याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है।

कर्क राशि:
अपनी सबसे अच्छी और सबसे खराब विशेषताओं को पहचानने की कोशिश करें। इसे एक दूसरे से अलग करने का प्रयास करें। इस साल परिवर्तन की संभावना नजर आ रही है। हाथ आने वाले मौकों से चूके नहीं।

सिंह राशि:
आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। नए साल में अपने प्रयासों के लिए तुरंत ही ईनाम की उम्मीद न करें। आप जो चाहते हैं वह आपकी ओर बढ़ रहा है, इसलिए घबराएं नहीं।

कन्या राशि:
उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपकी परवाह करते हैं। ध्यान रखें कि आपको हर किसी से दोस्ती करने की ज़रूरत नहीं है। उन लोगों के साथ दूरी बना लें जिन्हें आपकी परवाह नहीं है और सिर्फ स्वार्थ के लिए आपके साथ जुड़े हैं।

तुला राशि:
आप उन चीजों की लिस्ट बना लें जो आपको नए साल में पूरा करने की जरूरत है। अपना समय बर्बाद करने से बचें। बीते दो सैलून के मुकाबले में ये नया साल आपके लिए बेहतर साबित होगा इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं।

वृश्चिक राशि:
नकारात्मक दोस्तों और परिजनों से हर कीमत पर दूरी बना लेनी चाहिए। ये लोग कभी भी आपको बेहतर करने नहीं देंगे।

धनु राशि:
इस साल अपने पैसों का बेहतर मैनेजमेंट करें। पैसों की फिजूलखर्ची आपके लिए भारी पड़ सकती है। एक सही बजट बनाना आपके लिए बहुत जरूरी है।

मकर राशि:
सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यर्थ न करें। समय पर अपना काम पूरा करें। अपनी नौकरी को हल्के में लेने की गलती न करें। यदि आप फोकस करेंगे तो आपको अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक पाएगा।

कुंभ राशि:
आप दिन भर घर पर बैठ कर सिर्फ काम ही काम न करें। अपनी रोजाना के जीवन से छुट्टी लें और कुछ नया करने की कोशिश करें। आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया तलाश करने की जरूरत है।

मीन राशि:
अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका न गवाएं। आपको जब भी मौका मिले तब अपने परिवार और प्रियजनों के साथ वक्त बिताएं।



Click it and Unblock the Notifications
