Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
2018 में जानिए कौनसा Month आपकी राशि के लिए होगा Super Lucky?
ग्रहों के बनते बिगड़ते स्थितियों का प्रभाव सीधे आपके राशि पर पड़ता है। 2012 से लेकर 2017 तक ग्रहों ने खूब चाल चली है, जिसके वजह से ये साल हर किसी के जीवन में कई उतार चढ़ाव लाया है।
लेकिन 2018 से ग्रह बहुत ही सकारात्मक चाल चलने वाले है कि जो कि बहुत लोगों के जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। हर महीनें कुछ न कुछ नया होने की आशा है। आइए आज हम आपको राशियों के अनुसार बताते है कि 2018 में कौनसा महीना राशियों के लिए शुभ होने वाला है।

मेष :
मेष राशि वालों को इस साल बहुत सारे नए अवसर मिलने की सम्भावना है। जनवरी में मंगल ग्रह के चाल से आपकी राशि में नई ऊर्जा का संचार होगा और शुक्र के दो बार फरवरी और अप्रेल में आपकी राशि में विराजमान होगा। जो कि शुभदायक होगा। मार्च में आप अपने नए आइडियाज पर काम करना शुरु करेंगे और दिसम्बर तक आपके सारे सपने पूरे होते नजर आ रहे है।

वृषभ:
साल की शुरुआत आपके लिए धीमी रहेगी, लेकिन मार्च के बाद चीजें आपके लिए उज्जवल होनी शुरु हो जाएगी, क्योंकि मंगल और बुध आपके राशि का भ्रमण करेंगे जिसका प्रभाव आपकी राशि पर जरुर पड़ेगा। आप इस दौरान बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी दिखेंगे और आपको कुछ निर्णय लेने होंगे। अप्रेल में आप साझेदारी कर सकते है। जून में आपके लव लाइफ में कुछ सकरात्मक बदलाव नजर आएंगे क्योंकि शुक्र आपकी राशि में भ्रमण करेगा।

मिथुन :
मंगल ग्रह अप्रेल में मिथुन राशि में चक्कर लगाएगा, इसके प्रभाव से आपकी राशि में ऊर्जा का नया संचार होने के साथ ही आपके अधूरे पड़े प्रोजेक्ट पर फिर से काम करना शुरु कर देंगे। ये महीना आपके लिए ढे़रों खुशियां लेकर आएगा। जैसा कि जून में बुध ग्रह आपकी राशि में प्रवेश कर रहा है तो हो सकता है कि आपको अपने ड्रीम लोकेशन पर जाने का मौका मिलें। जुलाई में आपके लिए जोश और जज्बे से भरा रहेगा।

कर्क:
जैसा कि बृहस्पति और बुध एक समान होने के नाते फरवरी और जून में आप अपने प्रियजनों से इमोशनल फीलिंग्स को व्यक्त कर सकते हो या उनसे अपने अंदर छिपी कोई गहरी बात शेयर कर सकते हो।
जून के महीना भी आपके लिए बहुत सकारात्मक साबित हो सकता है। मंगल ग्रह के प्रभाव से जुलाई का महीना आपके लिए बहुत खुशियों से गुजरने वाला है।

सिंह:
जुलाई और अगस्त सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही धमाकेदार गुजरने वाला है। मंगल, बुध और सूर्य राशि के भ्रमण से जुलाई में बहुत कुछ नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जुलाई का महीना रोमांस से भरपूर रहेगा क्योंकि इस समय आप पर शुक्र की दशा छाई रहेगी। इसके अलावा बृहस्पति भी आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या:
सितम्बर आपके लिए लकी रहेगा, इस महीने आपके कई चिंता खत्म हो सकती है। मंगल ग्रह के चाल से शुक्र और बुध ग्रह की आवाजाही आपके लिए मंगलदायी रहेगी। इसके अलावा आपके ग्रह बताते है कि ये साल प्यार मोहब्बत के साथ गुजरेगा।

तुला :
फरवरी में आप चुनौतियों का सामना करते हुए नजर आएगें लेकिन बृहस्पति की सीधी चाल आपको हर दुविधा से बचाएं रखेंगी। तुला को जून में कड़ी मेहनत का फल पाने का मौका मिल सकता है। अक्टूबर में आपको रोमांटिक कनेक्शन मिलेगा। लेकिन इस साल आप जो भी मेहनत करेंगे उससे आपका अगला साल बेहतरीन होगा।

वृश्चिक :
मंगल ग्रह आपकी राशि में सफलता ला सकता है। आपकी राशि में विराजमान बृहस्पति ऊर्जा और प्रेरणा का अग्रदूत बनकर काम करेगा। नवम्बर में शुक्र की दशा से ये महीना रोमांटिक बीतने वाला है। ये साल आपके लिए अच्छा निकलेगा।

धनु :
ये साल की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर के साथ होने वाली है, इस साल आप अपने लिए नई राहें बनाएंगे।नवम्बर में आपके रास्ते में कई बाधाएं आ सकती है। दिसम्बर में अपने जीवन में नया प्यार पाने के लिए तैयार रहो।

मकर :
जनवरी में आप अपने नए विचारों के साथ नया कुछ करते हुए नजर आएंगे और आप नए लोगों से एक खास रिश्ता बनाएंगे। मार्च में बृहस्पति के साथ मंगल के गोचर से आपको नई ऊर्जा मिलेगी। दिसम्बर में आपको एक नया लक्ष्य मिलेगा। दिसम्बर में शनि की दशा से आपकी मानसिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा।

कुंभ -
सुर्य और बुध के दशा साथ रहने से मार्च में लीक से हटकर आइडियाज में काम करेंगे। जुलाई का महीना आपके लिए सफलता लेकर आएगा।

मीन:
जनवरी में बिछुड़े हुए प्रेमी जोड़े के मिलने के ज्यादा आसार है। फरवरी में सूर्य और बुध आपके राशि में स्थिर रहेंगे इस वजह से आप नए किएटिव राह चुनेंगे और अपने काम का लौहा मनाते हुए दिखेंगे। जैसा कि वरुण ग्रह किस्मत को चमकता है इसलिए बृहस्पति की दशा आपको आत्मविश्वासी बनाकर आपके सपने पूरे करते हुए दिखेगा।



Click it and Unblock the Notifications