Latest Updates
-
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री, जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत
राशि के अनुसार जानिए कैसे पेरेंट्स हैं आप और क्या है आपकी सबसे बड़ी कमी
कहते हैं व्यक्ति के राशि चिन्ह के आधार पर बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है जैसे उसका स्वभाव, उसकी अच्छी बुरी आदतें आदि। ऐसी कई छोटी बड़ी जानकारी हासिल करके हम अपने जीवन में कई सारे बदलाव ला सकते हैं जो हमारे लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में पेरेंट्स के बारे में बात करेंगे। माता पिता बनकर बच्चे को सही और अच्छी परवरिश देना आसान नहीं होता। इसके लिए कई बार उन्हें बड़े बड़े त्याग करने पड़ते हैं तब जाकर सफलता मिलती है।
कहा जाता है बच्चे मिट्टी की तरह होते है उन्हें जैसा रूप और आकार दिया जायेगा वो वैसे ही बन जाएंगे। हर माता पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छे संस्कार सीखें और जीवन में सफल हो। इसके लिए कई बार आप दूसरों से सलाह लेते हैं या फिर इंटरनेट का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अंत में केवल आपका अपना चरित्र और व्यक्तिगत गुण ही आपके आपके बच्चों के काम आता है। अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राशि के आधार पर आप कैसे पेरेंट्स हैं और आप में क्या क्या कमियां है। अपनी कमियों को जानकर आप खुद में बदलाव ला सकते हैं और खुद को और भी बेहतर अभिभावक बना सकते हैं।

मेष: क्रोधी
मेष राशि वाले बहुत ही गर्म मिजाज़ और ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं। कई बार इन्हें छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है और ये इनके अच्छे माता पिता बनने की राह में सबसे बड़ी अड़चन है। इन्हें लगता है ये जो भी कर रहे हैं वह अपने बच्चों की भलाई के लिए है लेकिन इन्हें समझना होगा कि बच्चों को केवल प्यार से ही समझाया जा सकता है। बेहतर होगा अपने बच्चों से बात करते वक़्त आप अपने गुस्से पर काबू रखें और उनसे शान्ति और प्यार से पेश आएं।
सिंह: आलसी
इस राशि वालों को बहुत ही मौज मस्ती करने वाले और खुशमिजाज़ माना जाता है। जैसे ये खुद ज़िन्दगी का लुफ्त उठाते हैं वैसे ये दूसरों को भी ज़िन्दगी जीते देखना चाहते हैं। लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमी इनका आलसी स्वभाव है। इन्हें दिन भर बिस्तर पर पड़े रहने में बहुत आनंद आता है और इनकी ये आदात इनके बच्चों में भी आ सकती है जो बड़े होने पर उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे चुस्त और फुर्तीले रहें तो अपनी इस आदत को फौरन बदल दीजिये।
धनु: अधीर
धनु राशि वाले बहुत ही उदार स्वभाव के और खुशमिजाज़ पेरेंट्स होते हैं। लेकिन कई बार जब बच्चे इनके धैर्य की परीक्षा लेने लगते हैं तो ये अपना आपा खो बैठते हैं और चिड़चिड़ाहट में जाने अनजाने कुछ गलत कर देते हैं। आपको समझना होगा कि बच्चों को संभालते वक़्त आपको धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है तभी आप उन्हें एक बेहतर परवरिश दे पाएंगे।
वृषभ: नहीं होता समझौता पसंद
इस राशि के जातक बहुत ही धैर्यवान और ज़िम्मेदार माता पिता होते हैं। लेकिन इन्हें समझौता बिल्कुल पसंद नहीं होता। इन्हें चीज़ों को अपने तरीके से करना पसंद होता है लेकिन एक माता के लिए ऐसा संभव नहीं होता, अपने बच्चों के लिए उन्हें कितने ही समझौते करने पड़ते हैं और कई बार चीज़ें भी उनके मुताबिक नही होती। एक अच्छे माता पिता होने के नाते इस बात को समझना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।
कन्या: आलोचनात्मक
कन्या राशि के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं और ये अपने बच्चों से भी बेस्ट की ही उम्मीद रखते हैं। इसके लिए ये अपने बच्चों की आलोचना करने से भी नहीं कतराते। अपने बच्चों को सबसे अच्छा बनाने के और भी कई तरीके होते हैं, बार बार उनकी आलोचना करने से उनका मनोबल गिर सकता है। बेहतर होगा कुछ अलग और अच्छा करने के लिए आप उनका प्रोत्साहन बढ़ाएं ना की उनकी आलोचना करके उन्हें मानसिक रूप से कमज़ोर बनाएं।
मकर: सर्वज्ञानी
इस राशि के जातक बहुत ही अच्छे माता पिता साबित होते हैं। ये बहुत ही ज़िम्मेदार और नियम अनुसार चलने वाले पेरेंट्स होते हैं लेकिन इन्हें लगता है इनके पास हर बात का ज्ञान होता है। ये कभी अपनी गलती नहीं मानते और न ही माफ़ी मांगते हैं। ऐसे में इनके बच्चों के लिए अपने माता पिता के तजुर्बे से सीखना मुश्किल हो जाता है। बेहतर होगा आप इस बात को समझ लें कि जीवन में सीखने सीखाने के लिए बहुत सी चीज़ें होती हैं।
मिथुन: असंगत
इस राशि के जातक हर परिस्थिति में खुद को बेहतर तरीके से ढाल लेते हैं, साथ ही ये नयी नयी चीज़ों को सीखने में भी बहुत दिलचस्पी रखते हैं। ये हर नयी चीज़ को बहुत ही खुले दिल से अपनाते हैं लेकिन इनमें स्थिरता नहीं होती जो इनकी सबसे बड़ी कमी होती है। बच्चों के पालन पोषण के लिए भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना बहुत ज़रूरी होता है। साथ ही आपको एक रूटीन फॉलो करना पड़ता है और यहीं पर इस राशि के लोग असफल हो जाते हैं। अगर आप चीज़ों को संतुलित करना सीख लें तो आप बहुत ही अच्छे माता पिता बन सकते हैं।
कुम्भ: अपनी भावनाएं नहीं कर पाते व्यक्त
कुम्भ राशि वाले अपने बच्चों को बेहतर परवरिश और संस्कार देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे में ये कई बार अपनी भावनाओं को छुपाने की कोशिश करते हैं ताकि इनके बच्चों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव न पड़े और वे मज़बूत बने। ऐसा करते करते कई बार ये बच्चों के प्रति अपना प्यार भी नहीं जता पाते। आपको समझना होगा कि प्यार जताने से आपके और आपके बच्चे के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी और साथ ही आप दोनों का रिश्ता भी मज़बूत होगा।
तुला : आत्मदया
तुला राशि वाले बहुत ही सुलझे हुए पेरेंट्स होते हैं। अपने बच्चों के लिए कब क्या ज़रूरी है ये बहुत ही बेहतर तरीके से समझते हैं लेकिन कई बार ये अपनी ही परेशानियों में घिरे रहते हैं और असल में ज़िन्दगी क्या है भूल जाते हैं। ये सोचने लगते हैं कि बच्चों की ज़िम्मेदारी के कारण ये अपनी ज़िन्दगी नहीं जी पाते। ज़िन्दगी में बहुत कुछ सकारात्मक है और बहुत कुछ अच्छा करने के लिए भी है। इसके अलावा आपके बच्चे आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाते हैं।
कर्क: निराशावाद
कर्क राशि वाले बहुत ही ज़िम्मेदार माता पिता होते हैं। ये अपने सारे अच्छे गुण अपने बच्चों को देना चाहते हैं और कुछ हद तक ये सफल भी होते हैं। लेकिन इनकी निराशावादी सोच इनकी सबसे बड़ी परेशानी होती है। हालांकि ये अच्छे से इस बात को समझते हैं कि ये अपने बच्चे को बेहतर परवरिश देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे फिर भी ये संतुष्ट नहीं रहते कि क्या सच में ये वो सब कुछ कर पा रहे हैं जो इनके बच्चों के लिए ज़रूरी है। इनकी इस आदत के कारण इनके बच्चे भी जीवन का भरपूर लुत्फ़ उठाने में पीछे रह जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











