Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
राशियों की रैकिंग से जाने कि कौन-कौनसी राशियां 2018 में रहेंगी सबसे ज्यादा खुश
हालांकि नया साल शुरु हुए कुछ दिन हो गए है लेकिन साल के पहले महीनें में हर कोई जोश और उत्साह से भरा होता है। क्योंकि जो गलतियां पिछले साल की वो इस साल नहीं दोहराए इसलिए कई लोग इस बात को ध्यान रखते हुए ही इस साल की प्लानिंग करते हैं। पिछला साल कई लोगों ने व्यस्तता, चिंता और अवसाद के कारण गुजार दिए। कई लोगों की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलें।
इसलिए इस साल हम आपको राशियों के अनुसार बता रहे है कि इस साल कौनसी राशि वाले ज्यादा खुश रहेंगे और पूरे साल खुशियों से गुजारने के लिए उन्हें किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए सबसे पहले ये जानते है कि वो कौन कौनसी राशि है जो ये साल बहुत खुशी खुशी गुजारने वाले है, रैंकिग के अनुसार जानें।

मिथुन ( मई 22- जून 21)
आपका सकरात्मक पक्ष और चीजों को सकरात्मक ढंग से देखने का नजरिया आपको इस पूरे साल बहुत खुश रहेगा। आपकी अंदर छिपी ताकत लोगों को आगे साथ ले जाने में मदद करेंगी। अपनी एकाग्रता से आप इस साल अपने निर्धारित लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। 2018 ये साल आपके लिए बेहद खुशगवार साबित होने वाला है।

तुला (सितम्बर 23- अक्टूबर 22)
इसमें कोई शक नहीं है कि इस राशि वालों के लिए 2017 बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। लेकिन बीता साल आपके लिए उथल पुथल वाला रहा। पिछले साल के अनुभवों से सीखते हुए इस साल को सही से निर्देशित करें। याद रखें कि कौन आपके बुरे समय में साथ था। अपने अतीत के झरोखों में झांककर देखे कि इस साल आपको सच में किस की जरुरत है। आप ये साल बहुत खुशी से निकालने वाले है क्योंकि आप बहुत ईमानदारी और सच्चे बने रहेंगे जैसे कि आप है। इसलिए ये साल आपके लिए बहुत कुछ नया लाने वाला है।

धनु ( नवम्बर 22 - दिसम्बर 21)
2017 आपके लिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव लेकर आया था। आपने पिछले फूंक फूंककर कदम रखे थे। लेकिन इस साल आपको निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस साल भगवान ने आपके लिए बेहतर चीजें प्लान करके रखी है। 2018 आपका बहुत ही शानदार तरीके से गुजरने वाला है। आपको अपने कॅरियर में प्रगति करेंगे और आपको वो प्यार मिलेगा जिसके आप सच में हकदार हैं। बस एक बात का ध्यान रखें जो रिश्ते आपके लिए मायने रखते है उनकी कद्र करें।

सिंह ( जुलाई 23-अगस्त 22 )
हो सकता है कि 2017 में आपने अपना बहुत ही कीमती वस्तु या किसी प्रियजन को खोया हो। हो सकता है कि आपने पिछला वर्ष खुद में संयम बनाने के लिए बार बार नियंत्रण खोया हो। ठीक है अगर आपने पिछला वर्ष उदासी में बिताया हो लेकिन अब ज्यादा नहीं। क्योंकि 2018 में आपकी जिंदगी बदल जाएंगी। ये साल आपके लिए बदलाव भरा रहेगा।

मेष (मार्च 21 - अप्रेल 20)
अपने अंदर की नकरात्मक पक्ष को ढूंढकर उसे सकरात्मकता में बदलकर ये साल आप खुशियों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। ये बदलाव एक रात में तो मुमकिन नहीं है इसलिए आपको इस पर लगातार काम करना होगा। आपको इस साल महसूस होगा कि बहुत सारे कारण है जिनकी वजह से आप खुश नहीं है। आप बहुत सारी चीजें इस साल बदलना चाहेंगे।

कर्क ( जून 22 - जुलाई 22)
कर्क राशि, मीन राशि की तरह है दयालु और विचारशील प्रवृति की होती है। अपनी दयालु प्रवृति के वजह से लोग कई बार इन राशि वालों का फायदा भी उठा लेते है। इस साल आपकी सबसे बड़ी चुनौती ही यह होगी कि आपको ऐसे लोगों से बचना है। आप में सबसे अच्छी बात यह है कि जिस चीज के आप हकदार नहीं होते है उस चीज के लिए आप कड़ी मेहनत करके ही इसे पाते है। इस साल आपको दूसरों को प्राथमिकता देने से पहले खुद को आगे रखकर सोचना होगा।

कन्या ( अगस्त 23-सितम्बर 22)
इस राशि वालों की सबसे बड़ी खासयित ही यह होती है कि उन्हें मालूम होता है कि उन्हें अपनी खुशियों को कैसे जाहिर करना है। वो जल्द ही खुशियों में डूब नहीं जाते है अपने मनोदशा को अपनी खुशियों के अनुसार ढ़ालते है। लेकिन कई बार इस राशि के जाते खुद को लोगों से तुलना करने के चक्कर में भी फंस जाते है और पकड़े जाते है। हालांकि वो पूरी कोशिश करते है कि वो सकारात्मक बने लेकिन कहीं न कहीं से आप अपने इस जलनखोर प्रवृति से लोगों का नुकसान भी पहुंचा सकते है। इसलिए इस साल आप एक चीज अच्छी कर सकते है अपने प्रतिद्वंदी को पहचानें और अपने लक्ष्य को फोकस करें।

कुंभ ( जनवरी 21-फरवरी 19)
पिछले वर्ष आप बिल्कुल भी सकरात्मक नहीं थे और जो लोग आपके करीबी है वो लोग जानते है ऐसा क्यूं था। आपकी जिंदगी में जो भी दवाब की स्थितियां बनी हुई थी उन पर आपने अपना आपा नहीं खोया। आपने संयम से काम किया आप ऐसे इंसान नहीं हो जो कभी भी मदद की अपेक्षा रखते हैं। आपको खुश रहने के लिए निश्चित कारणों की जरुरत नहीं है आपको समझना होगा कि खुशियां किसी चीज को पाने का नाम नहीं है बल्कि किसी चीज को पाने के दौरान आपने क्या सफर तय किया है वो चीज आपको ज्यादा खुशी महसूस कराती है।

मकर (दिसम्बर 22 - जनवरी 20 )
अतीत में क्या हुआ उसे कोई नहीं बदल सकता है और भविष्य में क्या होगा वो किसी को मालूम नहीं है। इसलिए अतीत और भविष्य की चिंता छोड़ अपने वर्तमान को एंजॉय करें।
2018 से आपको अपने जीवन का मूल्य समझते हुए आज में जीना सीखना होगा।

वृषभ (अप्रेल 21-मई 21)
2017 में आपने कई उतार चढ़ाव देखे आपने अपनी नाकामी और गम का कसूरवार लोगों को ठहाराया। आपके दिमाग में जो होता है वो आप बिना सोचे समझे बोल देते हो। इस साल आपको ये समझना होगा कि लोगों से कैसी बात करनी चाहिए और इस बात उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस साल आपको किसी गॉसिपिंग में न पड़कर लोगों को सकारात्मक ऊर्जा महसूस करनी होगी ताकि लोग आपके लिए अपनी राय बदले। आपको खुद में बदलाव लाना जरुरी है वरना आप खुद का नुकसान कर सकते है।

वृश्चिक (अक्टूबर 23-नवम्बर 21)
आप बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है हर कोई आपको नहीं समझ सकता है। आप खुद में ही खोए रहते है इसलिए आप दूसरों बहुत दूर और अलग रहते है। इस साल आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा तब आपकी जिंदगी में आप नए बदलाव देख सकेंगे।

मीन ( फरवरी 20- मार्च 20)
इस राशि के जातक बहुत ही दयालु और संवेदनशील होते है। इस राशि के लोग रिश्ते निभाने की बहुत कोशिश करते है। लेकिन जब आप किसी मुसीबत में होते है तो आपको मालूम चलता है कि कौन आपका शुभचिंतक है। इस साल आप खुशी खुशी व्यतीत करना चाहते है तो खुद को प्राथमिकता दें। आपकी जिंदगी बहुत अच्छी है इसलिए व्यस्त रहने से ज्यादा आप खुद पर ध्यान दें और इस जिंदगी का आनंद उठाएं।



Click it and Unblock the Notifications