Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सेक्स को लेकर थोड़ी बेशर्म होती हैं ये राशियां
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसी कुछ राशियां हैं जिन्हें संबंध बनाने में बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं होती है। ये अपने मन में चल रही हर बात को अपने पार्टनर से खुलकर कह देते हैं और उसे करने में भी इन्हें शर्म थोड़ी कम आती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लव मेकिंग के मामले में सबसे ज़्यादा आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर को खुलकर प्यार करना पसंद करते हैं और ये चाहते हैं कि इनकी तरह इनका पार्टनर भी चरम सुख का आनंद ले।
वृश्चिक : 24 अक्टूबर से 22 नवंबर
कामुकता के मामले में इस राशि के जातक बहुत गहरे होते हैं। ये अपने हर एक शब्द और हाव-भाव से अपने पार्टनर को आकर्षित करते हैं। कभी-कभी इन्हें काम वासना से युक्त भी कहा जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। ये अपने पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करना अच्छे से जानते हैं। इन्हें अपने रिश्ते में गहराई और कनेक्शन की चाह होती है। इसलिए इनके साथ सेक्स करना सिर्फ शारीरिक सुख पाने से कई ज़्यादा है।

मेष : 21 मार्च से 19 अप्रैल
कामुकता के मामले में इस राशि के जातक बहुत रोमांचक होते हैं। ये चाहते हैं कि इनके पार्टनर को इनकी ज़रूरतों और चाहतों के बारे में पता हो। इनका थोड़ा आक्रामक और जोशीला व्यवहार इनके पार्टनर को इन्हें प्यार करने पर मजबूर कर देता है। ये थोड़े निडर स्वभाव के होते हैं।
धनु : 23 नवंबर से 22 दिसंबर
धनु राशि के जातकों को सेक्स के दौरान रिस्क लेना और थ्रिल करना बहुत पसंद है। इनके प्यार में बहुत जोश होता है। वहीं दूसरी ओर ये बिना किसी हिचक के अपने मन की इच्छाओं को ज़ाहिर कर देते हैं। ये हर एक यौन अनुभव को रोमांच की तरह लेते हैं। इन्हें सेक्स में नई-नई चीज़ों को ट्राई करना पसंद होता है।
सिंह : 23 जुलाई से 23 अगस्त
सिंह राशि के जातकों को पता होता है कि सेक्स के मामले में उन्हें क्या चाहिए। प्यार करने के इनके कुछ खास तरीके होते हैं। ये अपनी इच्छाओं को दबाकर नहीं रखते हैं। ये अपने पार्टनर को खुद को खुश करने के टिप्स तक दे देते हैं। लव मेकिंग में इन्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं आती है और इसलिए ये अपने पार्टनर से भी उनकी चाहतों के बारे में पूछ लेते हैं। इन्हें शुरुआत करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ये अपने पार्टनर से भी इसी तरह का अहसास मिलने की उम्मीद रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
