Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
इस 4 राशि वालों से रहते हैं लोग भयभीत

क्या आप ऐसे किसी इंसान को जानते हैं जिनकी उपस्थिति में आप स्वयं को थोड़ा कमज़ोर महसूस करते हैं या फिर आपको ऐसा लगता है कि वह आपको दबाने की कोशिश कर रहा जबकि वह शायद ऐसा करता नहीं है। इसका कारण उनकी पर्सनालिटी हो सकती है जो उसे ऐसा दर्शाती है।
आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनकी पर्सनालिटी को देखकर ही सामने वाला स्वयं को कमज़ोर या दबा हुआ है महसूस करने लगता है।

मेष: रहस्यमयी और आत्मविश्वासी
मेष राशि के जातक रहस्मयी किस्म के होते हैं। इनको समझना थोड़ा मुश्किल होता है देखने में ये आपको खुश लगेंगे हालांकि अगर ये आप से निराश हैं तो आपके सामने ये बात ज़ाहिर होने नहीं देंगे। लेकिन जब चीज़ें हद से बाहर चली जाती हैं तो ये आपके पास आकर अपने मन की बात कहने में कतराते नहीं है। मासूम मेष राशि वाले इस बात को समझ ही नहीं पाते कि जिस तरह से ये दूसरों की बातों को बहुत हल्के अंदाज़ में लेते हैं दूसरे इनके साथ ऐसा नहीं करते। मेष राशि के जातक संवेदनशील होते हैं लेकिन जब ये किसी बात से दुखी होते हैं तो ये कुछ हद तक असंवेदनशील हो जाते हैं। इस राशि के लोगों की खासियत ये होती है कि ये आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इनका यही आत्मविश्वास इनके प्रतिद्वंदियों और दुश्मनों के लिए सबसे बड़ा डर बन जाता है।

वृषभ: बदले की भावना से भरे हुए
आमतौर पर इस राशि के लोग शांत आत्मा वाले मनुष्य कहलाते हैं। ये बहुत ही सौम्य और ठंडे दिमाग वाले दिखाई देंगे। यदि आप इनके सिर पर चिल्ला भी उठेंगे तब भी ऐसी परिस्थिति में ये आपको यह सोचकर झेल लेंगे कि आप इनके अपने और करीबी हैं। लेकिन एक बार जब हदें पार हो जाती हैं तो फिर इनके सब्र का बांध टूट जाता है और बदले की भावना इनके मन में जागृत हो उठती है। ये बातों को मन में बैठाकर रखते हैं और अपनी भड़ास निकालने के लिए सही समय का इंतज़ार करते हैं। इनकी यह बात इन्हें अच्छी तरह से जानने वालों को भयभीत कर देती है।

मकर: कोई बहाना न सुनने वाले
इस राशि के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं सिर्फ मेहनती ही बल्कि समझदार भी होते हैं। ये अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा करने में विश्वास रखते हैं और काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित भी रहते हैं। आप इन पर विश्वास करके किसी भी चीज़ के लिए निर्भर रह सकते हैं। ये दूसरों से काम निकलवाना भी अच्छी तरह से जानते हैं खासतौर पर उनसे जो इनके नीचे काम करने वाले होते हैं। काम को लेकर ये बहुत ही गंभीर और सख्त होते हैं और समय पर काम पूरा न होने पर ये किसी भी तरह का बहाना नहीं सुनते। ये जितना सख्त स्वयं के साथ होते हैं उतना दूसरों के साथ भी।

सिंह: अत्यधिक नेतृत्व क्षमता
सिंह राशि वाले पैदाइशी लीडर होते हैं। ये अंदर और बाहर दोनों जगह से सख्त होते हैं जिसके कारण लोग इनसे भयभीत रहते हैं। इस राशि के जातकों से लोग इनके सख्त रवैये की वजह से डरते हैं। ये देखने में ही बहुत डोमिनेटिंग लगते हैं और नरमी इनके अंदर बिल्कुल नहीं दिखती इसलिए लोग इनसे मेलजोल बढ़ाने से करतराते हैं। हालांकि यह बात इन्हें ज़्यादा प्रभावित नहीं करती बल्कि इनके अहम को और बढ़ाती है।



Click it and Unblock the Notifications