Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इन 4 राशियों के लोग प्यार के लिये दे देते हैं दोस्तों की कुर्बानी
वह क्षण जब कोई व्यक्ति किसी के साथ प्यार में पड़ता है, तो ये संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं कि उसके जो दूसरे रिश्ते हैं उन पर इसका प्रभाव ज़रूर पड़ेगा। इस लेख में, हम राशि के अनुसार आज उनके बारे में बताएंगे जो प्यार के खातिर दोस्तों को भी छोड़ देने के लिये जाने जाते हैं।
ये व्यक्ति अपने दोस्तों की मदद करने के बजाय अपने नये प्यार का समर्थन करने के लिये हमेशा खड़े रहते हैं। ये मौका आने पर अपने दोस्तों का साथ छोड़ कर अपने प्यार की तरफ रुख मोड़ लेते हैं। तो आइए पता लगते हैं कि आपकी राशि यहां सूचीबद्ध है या नहीं...

वृश्चिक
इस राशि के लोग जब किसी के प्यार में पड़ते हैं, तो वे रिलेशनशिप के बारे में वास्तव में गंभीर हो जाते हैं। न केवल वे गंभीर हो जाते हैं, बल्कि उनमें जुनून सवार हो जाता है। वे पूरी लाइफ अपने रिलेशनशिप के चारों ओर घूमते हैं। वे रिलेशनशिप को बनाये रखने के लिये जो भी कर सकते हैं वो करते हैं। ये व्यक्ति अपने रिश्ते को लेकर इतने ऑब्सिस्ड हो जाते हैं कि वे अपने पार्टनर पर भी दबाव डालते हैं कि वे अपनी दोस्तों को अनदेखा करना शुरु दें। क्योंकि वो स्वयं भी ऐसा ही करते हैं।
कर्क
इन राशि के लोगों को बहुत इमोशनल माना जाता है। जब भी वे प्यार में पड़ते हैं, तो संभवत वे अन्य लोगों की तुलना में काफी ऊँचे स्तर पर इसे रखते हैं। ये व्यक्ति बहुत भावनाओं को लेकर संजीदा होते हैं और इनके लिये प्यार जीवन में बहुत ज़रूरी चीज़ है। लेकिन वे अपनी दोस्ती का भी महत्व रखते हैं, फिर भी उनकी लवलाइफ उनके पार्टनर के प्रति अपनी कमिटमेंट से बंधी हुई रहती है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोग बहुत विलासी प्रकृति के माने जाते हैं। वे बहुत भावुक होते हैं। जब वे प्यार में पड़ते हैं, तो वे वास्तव में प्यार में ही पड़ते हैं। वे शायद ही कभी जीवन में संयम के साथ काम करते हैं। ये व्यक्ति अपने रोमांटिक जीवन पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं और यही कारण है कि वे अपनी दोस्ती पर ध्यान देने में विफल रहते हैं। उनके इस रवैये के कारण वो दोनों चीज़ों को साथ लेकर नहीं चल पाते हैं।
मीन
जब इस राशि के लोगों के दोस्त रिलेशनशिप में आकर उन्हें इग्नोर करना शुरू कर देते हैं, तो ये व्यक्ति बहुत दुखी और परेशान हो जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि जब ये किसी के साथ प्यार में पड़ते हैं तो ये भी ऐसा ही व्यवहार करते हैं। वे प्यार में रहना पसंद करते हैं। ये ज़िंदगी में जिस पल अपने प्यार को पाते हैं, वे जो भी प्यार के लिये कर सकते हैं वो करने लगते हैं।
तो क्या आपका बेस्टी भी इन राशियों में से एक है। अगर है तो हमें नीचे दिये गये कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications