Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
पुरुष स्पा: सुकून पाने का लेटेस्ट फंडा
पुरुषों के त्वचा महिलाओं के मुकाबले काफी अलग होती है। सिर्फ ऐसा नहीं है कि महिलाओं को ही स्पा उपचार की जरुरत होती है, बल्कि पुरुषों को भी अपने शरीर का ख्याल रखने का पूरा हक है। स्पा सिर्फ आपको अत्यंत आराम महसूस नहीं कराता, इसके अलावा इनमे विशेष बिस्तर, सजावट और स्वास्थ्य सेवा से सम्बन्धित लोग होते हैं जो की पुरुषों की सेवा के लिए होते हैं। कुछ ऐसे स्पा ट्रीटमेंट होते हैं, जिनकी जानकारी प्राप्त कर के आप स्पा का पूरा आनंद ले सकते हैं।

ये हैं पॉपुलर स्पा ट्रीटमेंट-
1. फेशियल: अगर आपको पूरा स्पा उपचार नहीं लेना है तो, आप केवल चेहरे के लिये फेशियल चुन सकत हैं। पुरुषों को फेशियल ट्रीटमेंट से पहले शेव करवा लेना चाहिये। फेशियल करवाते वक्त आपको केवल रिलैक्स मोड में रहना होगा और बाकी का कार्य वहां के लोग कर देंगे। पुरुषों की आदत होती है कि वह अपने चेहरे पर या तो साधारण सी क्रीम लगा लेंगे या फिर वो भी नहीं, लेकिन कई सेलून विशेष त्वचा सम्बन्धित प्रसाधन देते हैं, जो की सिर्फ पुरुषों की त्वचा और टैनिंग को भगाने के लिए होती हैं ।
2. स्पोर्टस मसाज- स्पा का मसाज बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि अगर आपके शरीर की मासपेशियों में किसी भी प्रकार का दर्द है तो, वह यहां आ कर दूर हो जाता है। पुरुषों का शरीर तनाव और खिंचाव के प्रति महिलाओ के शरीर से अलग प्रतिक्रिया करता है। इसलिये अगर तगड़ी मसाज किया जाए तो, शरीर का दर्द जड़ से खतम हो जाता है। मसाज के बाद आप तरोजाजा महसूस करने लगेगे और आपका आपकी बॉडी पर अच्छा कंट्रोल हो जाएगा।
3. सॉना और स्टीम बाथ- शरीर में अगर थकान महसूस हो रही हो तो गरम-गरम भाप वाले कमरे में कुछ देर सुकून से बिताया जा सकता है। सॉना या स्टीम बाथ मर्दो में काफी आम हो गया है। स्टीम बाथ लेने से शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है जिससे शरीर पर चमक आ जाती है। साथ में मोटापा भी कम होता है।
4. नास्याम- यह एक आयुर्वेदिक मसाज है, जिसमें पेट के बीच से लेकर शरीर के ऊपरी हिस्से की मसाज कर शरीर से अनावश्यक ऊर्जा बाहर निकाली जाती है। साथ ही नाक के छिद्रों में एक हर्बल औषधि से फूंक मारी जाती है, जिससे आप ताजगी महसूस करें। यह मसाज उन लोगों के लिए विशेषफायदेमंद है, जिन्हें साइनसाइटिस, माइग्रेन, सर्दी और छाती में दर्द की शिकायत रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
