Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
शरीर के लिये 11 घरेलू स्क्रब
स्क्रब द्वारा अपने शरीर से गन्दगी, मृत कोशिकाओं और तेल को हटाते हुये आप अपीन त्वचा को नम, चमकदार और मॉस्चराइस्ड रख सकती हैं। मँहगाई के बढ़ने के साथ-साथ सौन्दर्य प्रसाधन के उद्पाद भी मंहगे हो रहे हैं और कुछ कम्पनियाँ तो इन उत्पादों के लिये बहुत अधिक कीमत वसूलती हैं।
कितना अच्छा हो कि ऐसे ही कुछ उत्पाद आप घर पर बना सकें जिनसे आपकों इन उपलब्ध उत्पादों से बेहतर परिणाम मिल सकें। यहाँ पर कुछ घरेलू बॉडी स्क्रब बनाने के तरीके सुझाये गयें हैं जो मृत कोशिकाओं को हटाकर आपकी त्वचा को चमकदार और सौम्य बनाते हैं। शुगर स्क्रब से चमकाएं अपनी त्वचा

1- कॉफी बॉडी स्क्रब
जाग कर पीने वाले पेय के अलावा कॉफी के कई लाभकारी गुण होते हैं। कॉफी में कैफीन की भरपूर मात्रा होती है जिसमें परत को हटाने का श्रेष्ठ गुण होता है। यह त्वचा को गहराई से नम करने के साथ-साथ जिद्दी मृत कोशिकाओं को हटाता है।
अवयव
चौथाई कप कॉफी
आधा कप चीनी
एक चम्मच जैतून का तेल
दो चम्मच नारियल तेल
एक चम्मच नमक
कॉफी, चीनी और नमक के साथ बाकी अवयवों को मिलायें और आपकी परत हटाने वाली कॉफी बॉडी स्क्रब तैयार है।

2- रंग हल्का करने वाला नींबू और चीनी वाला स्क्रब
चाहे हम जितना बचाने का प्रयास करें हमारी त्वचा तीक्ष्ण सूर्य की हानिकारण एवं क्षरण करने वाली किरणों और पराबैंगनी किरणों के कारण त्वचा गहरे रंग की हो जाती है। सनस्क्रीन से आगामी नुकसान को तो रोका जा सकता है लेकिन पहले से ही गहरे रंग की त्वचा को हल्का नहीं कर सकती है। चीनी के साथ मिश्रित नींबू में परत हटाने के गुण होते हैं। नींबू और चीनी वाला स्क्रब उन लोगों के लिये श्रेयस्कर है जो गहरे रंग और दाग धब्बों रहित साफ और चमकदार त्वचा चाहते हैं।
अवयव
पाँच कप दानेदार चीनी
दो कप जैतून का तेल
दो नींबू
तीन चम्मच शहद
चीनी और जैतून के तेल को मिलायें। इस मिश्रण पर नींबू निचाड़ने के बाद शहद मिलायें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद नहाकर इस मिश्रण को वांछित या गहरे रंग के हिस्सों पर लगायें। हल्के हल्के मलें क्योंकि परत हटाने के चक्कर में ज्यादा तेजी से रगड़ने पर त्वचा को नुकसान पहुँच सकता है। स्क्रब में इस्तेमाल की जाने वाली शहद एक मॉस्चुराइजर का काम करती है जो लेप के बाद आपकी त्वचा को सूखी और खुरदुरी नहीं छोड़ती।

3- कालीमिर्च और अनार वाला स्क्रब
चूँकि इस स्क्रब में कालीमिर्च और अनार होता है इसलिये हम इससे ताजगी का एहसास करते हैं। परत हटाने के अलावा इस स्क्रब की ताजगी भरी खुशबू मूड को बेहतर बनाकर आपको पहले से स्फूर्तिवान भी बनाती है।
अवयव
दो कप दानेदार चीनी
चौथाई कप नारियल तेल
पेपरमिन्ट तेल की कुछ बूँदें
ताजगी भरे लाल रंग के लिये अनार का जूस (जिन्हें अनार से एलर्जी हो वे रसभरी के जूस का प्रयोग कर सकते हैं)
चीनी के ऊपर नारियल तेल डालें। ताजगी भरी खुशबू के लिये पेपरमिन्ट की कुछ बूँदें डालें। रंग के लिये अनार या रसभरी का जूस डालें। साथ ही यह सलाह दी जाती है कि इसमें किसी प्रकार का अप्राकृतिक रंजक न डालें क्योंकि प्राकृतिक उत्पाद आपकी त्वचा को हमाशा प्रिय होते हैं।

4- वनीला और चीनी का स्क्रब
अगर आपको बॉडी स्क्रब की तीक्ष्ण गंध पसन्द नहीं है और कुछ हल्का चाहते हैं तो यह स्क्रब आपके लिये है।
अवयव
ढाई कप चीनी
तीन-चौथाई कप दानेदार चीनी
चार से पाँच चम्मच वनीला सत्व
एक चौथाई कप बादाम का तेल
दोनों प्रकार की चीनी को मिलायें। फिर इसमें वनीला सत्व और बादाम का तेल मिलायें। अपने शरीर पर इस सुमधुर स्क्रब को लगाने से पूर्व इन चारों अवयवों को भलीभाँति मिश्रित कर लें।

5- वनीला नारियल बॉडी स्क्रब
नारियल की अच्छाई और वनीला के स्वाद वाली यह एक और महत्वपूर्ण स्क्रब है। यह सर्दियों के लिये एक श्रेष्ठ स्क्रब है क्योंकि यह परत को सही मात्रा में हटाने के साथ-साथ त्वचा को नम और मॉस्चराइज़ करता है।
अवयव
आधा कप नारियल तेल
आधा कप ब्राउन शुगर
एक चौथाई चम्मच वनीला
सभी अवयवों को मिश्रित करने के बाद स्क्रब को फव्वारे में नहाते समय एक निश्चित द्शा में मालिश करते हुये लगायें। इसे लगाने के बाद ऊपर से लेकर नीचे तक आपके शरीर की त्वचा मुलायम, सौम्य और चमकदार हो जाती है।

6- सिट्रस स्क्रब
सिट्रस स्क्रब गहरे रंग की त्वचा के लिये एक और स्क्रब है। इसके अलावा इसमें नारियल तेल होता है जो परत हटाने और गहरे रंग को हटाने के साथ-साथ शरीर को मॉस्चराइज़ भी करता है।
अवयव
एक कप समुद्री नमक
आधा कप कच्ची चीनी
आधा कप नारियल तेल
अंगूर के तेल की कुछ बूँदें
मीठे नींबू के तेल की कुछ बूँदें
नींबू के तेल की कुछ बूँदें
नमक और चीनी को मिलायें। सभी सुगन्धित तेलों को नारियल तेल में डालें। सुगन्धित तेलों और नारियल तेल के मिश्रण को नमक चीनी के मिश्रण के साथ मिलायें। 5 से 10 मिनट के लिये चक्राकार गति में शरीर के ऊपर मालिश करें फिर धुल डालें।

7- बादाम और संतरे का स्क्रब
बादाम काफी अच्छे होते हैं, खासतौर से सर्दी की त्वचा के लिये। शरीर को मॉस्चराइज़ करने के लिये बादाम के प्राकृतिक तेल की सर्दियों में खास आवश्यकता होती है। स्क्रब में सन्तरे को ताजगी के लिये डाला जाता है और साथ ही सन्तरा परत हटाने में श्रेष्ठ होता है।
अवयव
एक मुट्ठी बादाम
एक सन्तरे का छिल्का
एक कप जैतून का तेल
सभी अवयवों को एक ब्लेंडर में भली-भाँति मिश्रित कर लें। इस मिश्रण को पूरे शरीर पर लगायें।
8 से 10 मिनट की मालिश के बाद धुल लें।

8- चॉकलेट स्क्रब
जी हाँ, सुनने में यह काफी स्वादिष्ट होता है और ध्यान रहे यह आपकी त्वचा के लिये भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। चॉकलेट में पोषण और मॉस्चराइज़ करने के खास गुण होते हैं जिसके कारण यह स्क्रब आपकी त्वचा की परत हटाने के लिये आवश्यक पेय हो जाता है।
अवयव
आधा कप चीनी
आधा कप ब्राउन शुगर
आधा कप कैनोला तेल
आधा कप कोको
कैनोला तेल को छोड़कर सभी अवयवों को मिला लें। बाद में कैनोला तेल मिलाकर बने स्क्रब को पूरे शरीर पर चक्राकार गति में मालिश करें। अच्छी तरह से धो लें।

9- मीठा और मसालेदार स्क्रब
कच्चे मसाले या पारम्परिक खड़े मसाले वैभवशाली भारतीय व्यञ्जनों के रहस्य रहे हैं। कितना अच्छा हो यदि ये खड़े मसाले आपके बॉडी स्क्रब के अवयव हो जायें। जिस प्रकार ये भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं उसी प्रकार ये मसाले त्वचा की परत हटाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं।
अवयव
एक कप ब्राउन शुगर
एक कप दानेदार चीनी
तीन चौथाई कप बादाम या नारियल तेल
दो चम्मच दालचीनी
दो चम्मच अदरक
दो चम्मच जायफल
सभी अवयवों को ब्लेडर या व्हिस्कर की मदद से मिला लें। इस स्क्रब को पूरे शरीर पर लगायें जिससे कि आपके शरीर की त्वचा बेहतर हो जाती है। स्क्रब लगाने के बाद अच्छी तरह से धुलें।

10- विटामिन ई और गन्ने का स्क्रब
इस स्क्रब के लाभकारी गुण शायद बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसमें विटामिन ई है, हम सभी को पता है कि सर्दियों की त्वचा के लिये यह चमत्कारी है, जो खुश्की और धब्बों को मिटाता है। इसके अलावा इसमें नारियल तले भी है जिसके नमी वाले गुण होते हैं।
अवयव
एक कप केन शुगर
एक तिहाई कप नमक
आधा कप नारियल तेल
दो से तीन चम्मच नारियल तेल
एक चम्मच विटामिन ई तेल या पाउडर
खुशबू के लिये लैवेन्डर सुगन्धित तेल की कुछ बूँदें
विटामिन ई और लैवेन्डर सुगन्धित तेल को छोड़कर सभी अवयवों को मिला लें। बाद में दोनों प्रकार के तोलों को मिश्रण में मिला दें और अपने शरीर पर मालिश करते हुये लगायें जिससे मृत कोशिकाओं की परत हट जाती है।

11- समुद्री नमक का स्क्रब
यह एक ऐसा लाभकारी स्क्रब है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसमें समुद्री नमक होता है जो न केवल मृत त्वचा को हटाता है बल्कि विष पदार्थों को भी दूर करता है।
अवयव
एक कप खड़ा समुद्री नमक
आधा कप तेल (नारियल, जैतून या बादाम का)
तेल को समुद्री नमक के ऊपर उड़ेलें और चौबीस घण्टे तक मिश्रित होने दें। अगले दिन शरीर पर मालिश करते हुये लगायें। बहुत तेजी से न रगड़ें क्योंकि इससे त्वचा में उत्तेजना हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications