Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बॉडी ब्लीच करने के घरेलू उपाय
प्रत्येक महिला का सपना होता है कि उसकी त्वचा दाग धब्बों से मुक्त, चमकती हुई और नरम हो। हालाँकि बाज़ार में कई तरह के सौंदर्य उत्पाद उपलब्ध हैं जो आपको एक अद्भुत त्वचा प्रदान करने का वादा करते हैं, फिर भी उन्हें खरीदने से पहले आपके मन में कई शंकाएं होती हैं। उसका कारण यह है कि इन उत्पादों में बहुत अधिक मात्रा में केमिकल्स (रसायन) होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसके स्थान पर घर में बने हुए बॉडी ब्लीच का उपयोग करें। प्रत्येक व्यक्ति मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं होता। अत: महंगे सौंदर्य उपचार करवाना तथा महंगे सौन्दर्य उत्पादों पर अनगिनत पैसे खर्च करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। हालाँकि इसका अर्थ यह नहीं है कि आप सुंदर नहीं दिख सकती। सौभाग्य से कई घरेलू उपचार उपलब्ध हैं। यदि आप अपने लिए बहुत कम पैसे खर्च करना चाहते हैं तो कुछ बॉडी को ब्लीच करने के लिए कुछ घरेलू उपचार उपलब्ध हैं।
ये घरेलू ब्लीच केमिकल फ्री (रसायनों से मुक्त) होते हैं तथा त्वचा पर इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। नीचे 12 होममेड (घर में बने हुए) बॉडी ब्लीच बताए गए हैं जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से उजला बना सकते हैं:

नीबू और दही से बना हुआ ब्लीच
अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से उजला बनाने के लिए नीबू और दही का उपयोग करें। कुछ मात्रा में नीबू का रस तथा थोड़ा सा दही मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगायें तथा सूखने पर धो डालें। अपनी त्वचा को उजला और चमकदार बनाने के लिए दिन में एक बार नीबू और दही का मिश्रण लगायें।

दूध और नीबू का रस
एक नीबू लें उसे कटोरी में निचोड़ें तथा इसमें नीबू के रस की मात्रा में बराबर दूध मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं तथा एक स्पंज लेकर इसे मिश्रण में डुबाकर रखें। बाद में इस भिगोये हुए स्पंज से शरीर पर दो मिनिट मालिश करें। धोना आवश्यक नहीं है।

चंदन बॉडी ब्लीच
चंदन पाउडर में थोड़ा सा पानी, ककड़ी का रस, नीबू का रस और टमाटर का रस मिलाएं। इसे अपने शरीर पर 20 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें।

नीबू का रस, मिल्क पाउडर और शहद
नीबू के रस, मिल्क पाउडर और शहद से बना हुआ पेस्ट एक उत्कृष्ट होममेड ब्लीच होता है। इसे अपने हाथों, चेहरे, गर्दन और कंधों पर लगभग 25 मिनिट तक लगाकर रखें तथा बाद में इसे स्वच्छ पानी धो डालें।

बादाम से बना हुआ बॉडी ब्लीच
बादाम को रातभर भिगोकर रखें तथा दूसरे दिन सुबह उन्हें छीलकर उनका पेस्ट बनायें। इस पेस्ट में समान मात्रा में शहद मिलाएं तथा इसे अपने कंधों और चेहरे पर लगभग 20 मिनिट तक लगाकर रखें तथा बाद में धो डालें।

ऑरेंज बॉडी ब्लीच
संतरे के सूखे हुए छिलके लें तथा ब्लेंडर में डाल कर पीस लें। इस पाउडर में कुछ दूध मिलाएं तथा इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन, कंधे और हाथों पर लगायें तथा एक घंटे बाद इसे धो डालें।

आलू से बना हुआ ब्लीच
एक आलू लें, उसे छीलें तथा आलू को कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस किये हुए आलू लें तथा निचोड़ कर उसका रस निकालें। इस रस को अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगायें या अपने शरीर के टैंड भागों पर लगायें और 20 मिनिट तक लगा रहने दें। इसे सादे पानी से धो डालें।

कॉर्न फ्लोर बॉडी ब्लीच
एक कटोरी में दो चम्मच बादाम का तेल, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और नीबू का रस लें, इसे अच्छी तरह मिलाएं तथा इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगभग 20 मिनिट तक लगा रहें दें। इसे पहले गुनगुने पानी से तथा फिर ठंडे पानी से धो डालें तथा प्राकृतिक रूप से ब्लीच की हुई त्वचा प्राप्त करें।

संतरे का रस और दही
संतरे के रस और दही का मिश्रण भी एक उत्तम ब्लीच की तरह कार्य करता है। संतरे के रस तथा दही को 1:1 के अनुपात में मिलाएं तथा इसे अपने चेहरे और हाथों पर लगायें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में पानी से धो डालें।

ओटमील बॉडी ब्लीच
ओटमील, दही और टमाटर के रस को अच्छी तरह से मिलाएं तथा इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगायें। 15 मिनिट बाद सादे पानी से धो डालें।

बेसन और हल्दी से बना हुआ ब्लीच
2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दूध और और एक चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे अपने चेहरे, हाथों और पैरों पर लगायें। 15 मिनिट बाद इसे सादे पानी से धो डालें। यह न केवल एक उत्कृष्ट ब्लीच की तरह कार्य करता है बल्कि टैन हुई त्वचा के लिए भी चमत्कारिक रूप से काम करता है।

नीबू और गुलाब जल
नीबू के रस और गुलाब जल को 1:1 के अनुपात में मिलाएं तथा रुई के फाहे की सहायता से इस घोल को अपने कंधों पर तथा चेहरे पर लगायें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहें दें तथा बाद में सादे पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications
