Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खूबसूरत स्किन और हेयर के लिये दादी मां के 10 घरेलू नुस्खे
अगर हमें त्वचा से संबन्धित कोई समस्या होती है तो, हम सबसे पहले दादी मां के बताए हुए घरेलू नुस्खे आजमाने की सोंचते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि हमारी दादी, हमसे उम्र और तजुर्बे में कहीं ज्यादा जानकार थीं।
Printvenue Deals: Get a Flashing 40% Off on Products + Extra 15% Cashback + Free Shipping
उनके बताए हुए घरेलू नुस्खों में हमेशा प्राकृतिक और घरेलू चीज़ें ही शामिल होती हैं। साथ ही इन्हें इस्तमाल करने से चेहरे और बालों पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता।
अगर आप बाजारू क्रीम और लोशन का प्रयोग करती हैं तो, कुछ दिनों के लिये उन्हें बाय बाय बोल कर दादी मां के ये 10 घरेलू नुस्खे आजमाएं और खुद ही फरक देंखे।
तो अगर आपको मजबूत बाल, खूबसूरत त्वचा और डार्क सर्कल को ठीक करना है तो, आज से ही दादी मां के ये घरेलू नुस्खे आजमाने शुरु कर दें।

हल्दी का जादुई असर
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो एक साथ मिल कर चेहरे पर पड़े दाग धब्बे हटा कर एक्ने से लड़ते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन को चमकदार और गोरा भी बनाती है। इसे अपने फेस पैक में शामिल करना ना भूलें।

चेहरा ब्लीच करने के लिये नींबू और खीरे का रस
पुराने जमाने में हमारी दादी-नानियां चेहरे से टैनिंग हटाने के लिये खीरे और नींबू का रस मिक्स कर के चेहरे पर लगाती थीं। ये दोनों ही रस चेहरे से गंदगी तथा टैन को साफ करते हैं।

नींबू से हटाएं एक्ने
एक कटोरी में नींबू निचोड़ कर उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर के चेहरे पर रूई से लगाएं। इस मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ना सिर्फ एक्ने मिटाते हैं बल्कि चेहरे को साफ और ब्राइट बनाते हैं।

आलू से हटाएं डार्क सर्कल
दादी बताती हैं कि आलू से आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल और आंखों के आस पास की सूजन भी दूर होती है। आपको करना सिर्फ इतना है कि कच्चे आलू की स्लाइस करें, और उसे आंखों के नीचे करीबन 5-10 मिनट के लिये रख कर छोड़ दें। आपको तुरंत ही रिजल्ट मिलेगा।

सोने सी चमक के लिये शहद
चेहरे को अगर सोने सी चमक देनी है तो उस पर शहद का लेप लगाएं और रिजल्ट देखें।

आमले का जादू
अगर बालों को काला, लंबा और मजबूत बनाना है तो , आमले को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें विटामिन सी होता है जो बालों को मजबूती देता है। साथ ही रूसी और हेयर फॉल की भी समस्या दूर होगी।

लंबे और मजबूत बालों के लिये मेथी
रात में मुठ्ठीभर मेथी के दानों को पानी में भिगो कर रखने और सुबह पीस कर पेस्ट बनाने के बाद सिर पर लगाने से बालों में गजब की मजबूती आती है। इसमें प्रोटीन और निकोटिन की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम से असमय सफेद होते हुए बाल भी काले हो जाते हैं।

असमय सफेद बालों के लिये गाजर का जूस
दादी मां बोलती हैं कि अगर रोज गाजर का जूस नियमित पिया जाए तो सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है। गाजर के रस में ढेर सारे न्यूट्रियन्ट्स होते हैं, जो शरीर और बालों को पोषण पहुंचाते हैं। ये आखों के लिये भी अच्छा होता है।

रूखी त्वचा के लिये ताजी मलाई
सर्दियों के दिनों में रूखी त्वचा पर घर की फ्रेश मलाई लगाने से त्वचा चमकदार और कोमल बनती है।

ऑइली स्किन के लिये बेसन
बेसन लगाने से त्वचा से अत्यधिक निकलने वाला तेल रूक जाता है। साबुन की जगह पर बेसन और दूध का पेस्ट लगाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
