Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
कहीं आप भी तो नहीं करती नहाते वक्त ये 6 गल्तियां
हो सकता है कि आप रोज शावर लेती हों, लेकिन शावर लेते वक्त आप अनजाने में क्या क्या गल्तियां करती हैं क्या आपको इसका जरा सा भी अंदाजा है? कई लोग लंबे समय तक शावार में ही रहना पसंद करते हैं तो कई लोगों को गरम पानी से नहाना बेहद पसंद होता है।
ऐसी ही अनेको गल्तियां हम यूं ही कर डालते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रही होती हैं। हो सकता है कि आपको अभी ना मालूम पड़े लेकिन बाद में आपको बहुत पछताएंगी। हम नहीं कहते कि आप नहाना ही बंद कर दें या फिर खुद पर केवल दो मग डाल कर बाहर चली आएं।
अगर आप अब भी नहीं समझी तों पढ़ें हमारा यह लेख, जिसमें बताया गया है कि आप नहाते वक्त कौन कौन सी गल्तियां कर रही हैं, जिसे आपको नहीं करना चाहिये।

शावर में अधिक समय लगाना
लंबे समय तक अगर शावर में रहती हैं तो यह आपके शरीर से निकलने वाले प्राकृतिक तेल को छीन लेता है। इससे स्किन अपनी नमी खो देती है इसलिये शावर में 10 मिनट से ज्यादा समय ना लगाएं।

रोज साबुन लगाने की आदक
साबुन अगर अधिक खुशबूदार है तो वह आपकी त्वचा से तेल को छीन लेगा। इससे आपकी त्वचा रूखी और परतदार बन जाएगी। इसलिये ऐसे साबुनों से दूर रहें जिसमें पैराबीन्स, सिन्थेटिक कलर, अधिक खुशबू, sodium lauryl sulphate और formaldehyde होते हों।

पुराने लूफे का प्रयोग करना
पुराने लूफे में बैक्टीरिया घर कर जाता है इसलिये इसे महीने में एक बार जरुर बदल लेना चाहिये। बैक्टीरिया से भरे लूफे की वजह से आपको इंफेक्शन हो सकता है और शरीर में खुजली मच सकती है। साथ ही पिंपल की समस्या भी हो सकती है। आप चाहें तो लूफा की जगह पर साफ कॉटन के कपड़े का प्रयोग कर सकती हैं।

शरीर को ठीक से ना धुलना
आपको एक बात ही हमेशा कोशिश करनी चाहिये कि शरीर से साबुन और बालों से शैंपू अच्छी प्रकार से धो लें नहीं तो स्किन के पोर्स बंद होने की वजह से एक्ने होने की संभावना रहेगी। बालों से भी अच्छी प्रकार शैंपू हटाएं नहीं तो पीठ पर एक्ने हो सकते हैं।

बहुत अधिक गरम पानी से नहाना
लंबे समय तक बहुत गरम पानी से नहाने पर त्वचा का प्राकृतिक तेल निकल जाता है जो कि आपकी स्किन के लिये अच्छा माना जाता है। हमेशा ठंडे पानी से नहाएं जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन होता रहे।

पुराने रेज़र का प्रयोग करना
समय के साथ साथ पुराने रेज़र में बैक्टीरिया का जमाव अधिक हो जाने की वजह से त्वचा संक्रमण हो सकता है। यही नहीं अगर त्वचा कट गई तो आपको हेपेटाइटिस भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications