Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चेहरे पर ब्लीचिंग करने जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
Body Care
oi-Staff
आपको पार्टी में जाना है और चेहरे पर दाग ही दाग नज़र आ रहे हैं, तो चेहरे को बेदाग और गोरा करने के लिये ब्लीचिंग एक सस्ता और जल्दी उपाय है। मगर आपको समझना होगा कि ब्लीचिंग क्रीम में काफी सारे कैमिकल्स होते हैं, जो चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं।
अगर ब्लीचिंग क्रीम लगाने की आदि हैं तो आपको इसे लगाने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। साथ ही इसे लगाने के बाद त्वचा की किस तरह से देखभाल करनी चाहिये, ये भी पता होना जरुरी है। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही बातें...

- बार बार चेहरे पर ब्लीच करने से बचना चाहिये। महीने में एक बार ब्लीच करना सही होता है।
- ब्लीचिंग क्रीम को ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिये।
- ब्लीच लगाने से पहले, उस जगह को हल्के साबुन और पानी से धो कर पोछ लें
- ब्लीच लगाने के बाद हल्की खुजली होती है लेकिन यह कभी दर्द भरा काम नहीं होता। त्वचा पर तेज और जलन हो, तो इसका मतलब है कि यह आपके चहरे पर अच्छी तरह से काम कर
- रही है।
- कभी भी गरम पानी से नहाने के बाद ब्लीच ना करें क्योंकि उस दौरान त्वचा संवेदनशील रहती है।

- ब्लीचिंग के बाद त्वचा को सांस लेने के लिये 6-8 घंटो के लिये वैसे ही छोड़ दें और उस पर कुछ ना लगाएं। रात में ब्लीचिंग करें तो ज्यादा अच्छा है।
- ब्लीचिंग के बाद सूरज की किरणों से कम से कम 24 घंटों के लिये दूर रहें।
- हमेशा जरुरत अनुसार ब्लीचिंग क्रीम ही मिलाएं और उसमें कुछ भी ज्यादा या कम ना मिलाएं। ब्लीच करने से तुरंत पहले ही ब्लीचिंग क्रीम बनाएं।

- पैकेट पर दिये गए समय से ज्यादा ब्लीचिंग क्रीम को चेहरे पर ना रखें। 15 मिनट काफी रहते हैं।
- ब्लीच को आंखों के पास, आईब्रो पर, नाक के अंदर ना लगाएं। कटी, छिली या जली जगह पर इसे ना लगाएं। शेविंग या आईब्रो बनवाने के बाद कुछ दिनों तक ब्लीचिंग ना करें।

- सभी प्रकार की सावधानी अपनाने के बावजूद अगर चेहरे पर लाल रंग के चकत्ते दिखाई दें या लंबे समय तक जलन महसूस हो तो, चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। या फिर चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और उस पर बरफ लगाएं।
Comments
English summary
Bleaching- Follow these do and donts
Story first published: Friday, June 24, 2016, 12:51 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2016



Click it and Unblock the Notifications
