Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चेहरे से नहीं अब जानिये पैरों से झुर्रियां हटाने के असरदार उपाय
झुर्रियां और लाइन बढ़ती उम्र की निशानी है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कोलेजन का बनना कम हो जाता है जिससे त्वचा का लचीलापन कम हो जाता है।
Bluestone Jewellery Sale: Extra 20% Off on shopping beautiful earrings Hurry Up!
इस कारण से त्वचा लटकने लगती है और इस पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। झुर्रियां चेहरे और गर्दन पर पड़ती हैं लेकिन उम्र के साथ ये बाजुओं और पावों पर भी दिखाई देने लगती हैं। समय से पहले ही पैरों पर झुर्रियां पड़ने से आप बूढ़े से और भद्दे लगने लगते हैं।
घरेलू औषधियाँ इस्तेमाल करके आप इन झुर्रियों को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। जहां तक ब्युटी केयर का सवाल है हम पैरों को नजर अंदाज कर देते हैं जब कि दिन भर में हमारे पैरों को काफी कुछ झेलना पड़ता है।
इसलिए जरूरी है कि हम अपने पैरों की उचित देखभाल करें। अपने पैरों को मोश्चुराइज्ड रखना सबसे जरूरी है। त्वचा ड्राई हुई नहीं कि झुर्रियां शुरू। जब आपकी त्वचा सेबम बनाना कम कर देती हैं तो त्वचा सूखने लगती है। इसलिए इसे बाहरी नमी की आवश्यकता होने लगती है। इ
सलिए, सर्दियों में सूती जुराब पहनने की सलाह दी जाती है, क्यों कि इस समय त्वचा ज्यादा ड्राई होती है। पैरों से प्राकृतिक रूप से झुर्रियां कैसे हटाएँ? आइये जानें।

1. अपनी डाइट पर ध्यान दें:
झुर्रियां हटाने के लिए सबसे जरूरी है अपने खान पान पर ध्यान देना। जंक फूड ना खाएं और फल और सब्जियाँ ज्यादा से ज्यादा खाएं। इनसे आपकी त्वचा को नमी मिलती रहेगी और झुर्रियां नहीं होंगी।

2. पानी खूब पियें:
यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो ज्यादा पानी पीना बेहद आवश्यक है। एक दिन में 6 से 8 गिलास पानी पिये। पानी से शरीर को नमी मिलती राहती है और इससे पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में झुर्रियां नहीं होती है। यह प्राकृतिक रोप्प से झुर्रियों को दूर रखने का तरीका है।

3. जैतून का तेल:
यह एक भारी ऑइल है और त्वचा पर ज्यादा देर तक रहता है। यदि आप त्वचा को मोश्चुराइज्ड रखना चाहते हैं तो अपने पैरों पर जैतून के तेल की मालिश करें। इसे सोने से पहले करें जिससे कि ये तेल त्वचा में गहराई तक जाएगा और ड्राईनेस दूर होगी।

4. शीआ का मक्खन लगाएँ:
झुर्रियां दूर करने और त्वचा को तरोताजा रखने के लिए शीआ का मक्खन प्रभावी है। अपने पैरों को धोकर धीरे-धीरे इसकी मसाज करें। नाम और मुलायम पैरों के लिए इसे सप्ताह में तीन बार करें।

5. विटामिन ई बहुत जरूरी है:
यदि आप पैरों पर झुर्रियां नहीं चाहते तो विटामिन ई बहुत जरूरी है। आप इसके लिए सप्लिमेंट्स ले सकते हैं। लेकिन दवाइयों के बजाय आप पालक, बादाम, मूँगफली ज्यादा खाएं।

6. ये पैक काम में लें:
पपीता और अनानास की बराबर मात्रा लें और एक टेबलस्पून शहद मिला लें। इस मिश्रण को पूरी तरह मिला लें। अब इसे पैरों पर और तलवों पर लागाएं। आधे घंटे बाद धो लें। इसे सप्ताह में एक बार जरूर लागाए, इससे अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।

7. एवोकैडो अच्छी औषधि है:
पैरों पर से प्राकृतिक रूप से झुर्रियां हटाने के लिए एवोकैडो मददगार है। झुर्रियों और दरारों से निजात पाने के लिए इस पैक का नियमित इस्तेमाल करें। कुछ एवोकैडो मसल कर इसमें जैतून का तेल और शहद मिलाएँ। इन्हें झुर्रियों पर लगाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
