Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
त्वचा से झुर्रियों को हटाए विटामिन E फेस पैक
आपने बहुत बार विटामिन E के त्वचा पर फायदे सुने होगें। विटामिन E में एंटी एजिंग तत्व पाये जाते हैं जो कि झुर्रियों को हटाता है और एजिंग को पास फटकने भी नहीं देता। अगर आप हर वक्त जवान दिखना चाहती हैं तो विटामिन E फेस पैक लगाना शुरु कर दें। अब बात उठती है कि विटामिन E किन किन खाघ पदार्थो में पाया जाता है। ऑलिव ऑयल, एप्रिकॉट और एवोकाडो में विटामिन ई भरा पड़ा होता है।
तो अगर आपको इसका बेस्ट रिजल्ट चाहिये तो आप इन सभी चीजों से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं। तो अब बाजार में घूम कर विटामिन ई ढूंढना बंद कीजिये और खोजिये कुछ प्राकृतिक चीजें। आइये जानते हैं कुछ विटामिन से भरे फेस पैक

विटामिन ई फेस पैक
किवी फेशियल मास्क- इसमें बहुत सारा विटामिन ई होता है। साथ में यह क्लीजिंग एजेंट की तरह काम करता है जो चेहरे से तेल को साफ करता है। बस 1 अंडे का पीला भाग और 1 चम्मच किवी जूस को 1 चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ मिलाइये और चेहरे पर लगाइये। इसे 15 मिनट तक छोड़ दीजिये और बाद में पोंछ लीजिये।
बनाना रोज फेशियल मास्क- केले में जिंक, आयरन, मैगनीशियम, पोटैशियम, विटामिन A,B और E होता है। जब इसे रोज वाटर के साथ मिलाया जाता है तो यह एंटीएजिंग के रूप मे काम करता है। इस पैक को बनाने के लिये केले को मैश कीजिये, उसमें 2 चम्मच ओट का आटा मिलाइये और 1 चम्मच रोजवॉटर मिला कर पैक बनाइये। इसे अच्छी तरह से मिला कर अपने चेहरे पर लगाइये और 20 मिनट बाद गरम पानी से धो लीजिये।
मैंगो मास्क- इस पैक को बनाने के लिये वीटजर्म ऑयल, थोड़ा सा ताजा आम और 1 चम्मच ओट्स मिला कर पैक बनाइये। इस पैक को 20 मिनट तक लगा रहने के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये। ऐसा 1 हफ्ते करने से आपके चेहरे की झुर्रियां गायब होने लगेगीं। इससे त्वचा हेल्दी और सुंदर हो जाती है।
हनी मास्क- इस पैक को बनाने के लिये 1 चम्मच शहद को आधे चम्मच विटामिन ई ऑयल या 1 विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिलाइये। इस मिश्रण को मिला कर अपने चेहरे पर लगाइये और 30 मिनट बाद धो लीजिये। इसको साफ करते समय हाथों को गोलाई में चलाते हुए चेहरे का मसाज करें।
एवोकाडो फेस मास्क- इसमें विटामिन A, E, B और K होता है। फेस मास्क तैयार करने के लिये आधा मैश किया हुआ एवोकाडो को 2 चम्मच गरम पानी और 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स कीजिये। इस मिश्रण को 10 मिनट तक छोड़ दें और बाद में चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
