Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
झुर्रियों से लड़ने के लिये करें आयुर्वेदिक उपचार
आज कल महिलाओं का चेहरा उनकी उम्र से ज्यादा बूढा दिखने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूरज की तेज किरणे, अच्छे आहार की कमी, चेहरे की ठीक से केयर ना करना या फिर हार्मोन में गड़बड़ी आदि। चेहरे पर बारीक लकीरें और झुर्रियां उम्र के साथ साथ और बढ़ने लगती हैं। इसे दूर करने के लिये महिलाएं तरह-तरह की क्रीम और लोशन लगाती हैं लेकिन कभी इस बात पर ध्यान नहीं देती कि उनके पास आयुर्वेदिक उपचार भी मौजूद है। आइये देखते हैं कि आप चेहरे की झुर्रियों और बारीक लकीरों का इलाज घरेलू उपचार से कैसे कर सकती हैं।

झुर्रियां मिटाने के आसान टिप्स
- रोजाना चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं
- एयर कंडीशनर और रूम हीटर त्वचा को रूखा बना देते हैं। इसलिये त्वचा पर भारी मॉइस्चराइजर लगाएं।
- अपने चेहरे और आंखों के आस पास की त्वचा को ना तो तेजी से रगड़े और ना ही खींचे क्योंकि यह त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है।
- तेज धूप में बाहर ना निकलें। हमेशा अपने साथ छाता रखें और चेहरे पर सन स्क्रीन लोशन लगाएं।
- धूम्रपान ना करें। धूम्रपान छोड़ने के आसान तरीके
- चने और सोया बीन्स का सेवन हमेशा करें।
- खूब सारा दूध पियें।
- योगा और मेडीटेशन करें।
घर पर झुर्रियों का बारीक लकीरों को हटाने के लिये घरेलू उपाय
- अंडे की जर्दी को हफ्ते में एक बार चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगाएं।
- शहद, जैतून तेल और मलाई लगाने से अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
- हफ्ते में एक बार नरिशिंग मास्क लगाएं। खट्टे फल खाइये और झुर्रियां भगाइये
दूध से तैयार फेस पैक
1. झुर्रियां उम्र के साथ साथ बढ़ती हैं इसलिये चेहरे को नमी देना बहुत जरुरी है। अपनी त्वचा को दूध से रोज मसाज दें, जिससे उसका रूखा पन खतम हो सके। आयुर्वेद के हिसाब से हल्दी, मसूर दाल का आटा, दूध और पानी का मिश्रण बना कर चेहरे के लिये फेस पैक बनाएं। इसे कुछ-कुछ दिनों पर लगाने से चेहरे की एजिंग कम हो जाएगी। हल्दी त्वचा पर ग्लो लाती है और चेहरे के दाग को मिटाती है। मसूर की दाल त्वचा में पोषण डालती है।
2. आपको रोजाना दूध जरुर पीना चाहिये जिससे आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ रहे। दूध से हड्डी भी मजबूत रहती है और शरीर को बूढा होने से रोकता भी है।



Click it and Unblock the Notifications
