Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शॉवर के बाद ड्राई स्किन हो जाए तो आजमाएं ये टिप्स
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसका साफ मतलब है कि आपकी त्वचा में कम सीबम बनता है। ऐसा अक्सर सर्दियों में ही होता है जब एडियां फट जाती हैं, होंठ सूख जाते हैं और त्वचा खुरदुरी हो जाती है। वहीं दूसरी ओर लोग रूखापन दूर करने के लिये मॉइस्चइराजर, लोशन और क्रीम आदि पर पैसे बहाते हैं।
अगर ड्राई स्किन का इलाज ना ढूंढा गया तो, बारीक धारियां कब झुर्रियों में बदल जाएंगी आपको पता भी नहीं चलेगा। ना केवल शॉवर लेने के बाद ही बल्कि शेविंग करने के बाद भी त्वचा रूखी हो जाती है। अगर आपको इसका कोई परमानेंट इलाज चाहिये तो हमारे बताए गए ये 7 टिप्स आजमाइये।
अगर इससे भी आपकी त्वचा का रूखापन ना जाए तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हो सकता है कि इतने रूखेपन और खुजली का कारण एक्जिमा के कारण हो।
READ: शुष्क त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू ब्यूटी टिप्स

गरम पानी से रहें दूर
गरम पानी जब शरीर पर पड़ता है तो वह प्राकृतिक तेल को सोख लेता है और त्वचा रूखी बन जाती है। सर्दियों में स्टीम बाथ काफी फायदा करती है।

नहाने के पानी में तेल की बूंद डालें
नहाने के पहले पानी में कुछ बूंद ऑलिव या बादाम का तेल मिला लें। इससे त्वचा मुलायम बनी रहती है।

खुशबूदार साबुन का प्रयोग न करें
जी हां, साबुन जितना खुशबूदार होगा उनता ही कैमिकल उसमें होगा। इन्हें लगाने से त्वचा रूखी बन जाती है। ऐसे साबुनों का प्रयोग करें जिसमें एलोवेरा या नीम मिला हो।

हनी पैक का करें प्रयोग
आप चाहें तो शहद और दही का पैक बना कर नहाने से पहले पूरे शरीर पर लगा सकती हैं। जब यह सूख जाए तब आप नहा लें। ऐसा 3 हफ्ते तक करें जिससे आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिले।

मॉइस्चराइजर लगाएं
ऐसा आपको नहाने के तुरंत बाद करना है। रूखी त्वचा के लिये मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। नहाने के बाद मॉइस्चराइजर का प्रयोग पूरे शरीर पर करें। अगर त्वचा एक घंटे के बाद रूखी लगने लगे तो दुबारा से मॉइस्चराइजर लगाएं।

त्वचा से बेरूखी ना करें
जब त्वचा पर डेड स्किन जमा हो जाती है तो त्वचा रूखी दिखने लगती है। इसे हटाने के लिये आपको स्क्रबर का प्रयोग करना होगा। लेकिन अपनी स्किन को तेजी से ना रगड़ें। अपने चेहरे पर स्क्रबर लगाएं और उंगलियों से हलके हलके रगडे़ं। उसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।

शेविंग करते वक्त सतर्क रहें
त्वचा पर कभी भी सीधे तौर पर रेज़र ना चलाएं। हमेशा ऐसे शेविंग क्रीम का प्रयोग करें जिसमें एलोवेरा या कोई हर्बल सामग्री मिली हो।



Click it and Unblock the Notifications
