Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पैरों को चमकीला बनाने के लिए इन 5 प्राकृतिक ऑइल्स का उपयोग करें
हेयर रिमूवल के तरीकों जैसे वैक्सिंग और शेविंग के कारण पैरों की त्वचा बेजान और निर्जीव हो जाती है। यही कारण है कि बहुत सी महिलायें घुटनों तक की या शॉर्ट ड्रेस पहनने में झिझकती हैं।
यदि आप भी पैरों की बेजान त्वचा के कारण छोटी ड्रेसेज पहनने में संकोच करती हैं तो यह पोस्ट आपके ही लिए है। आज बोल्ड स्काय में हम आपको कुछ प्राकृतिक तेलों के बारे में बताएँगे ताकि आपके पैर भी मॉडल्स के पैरों जैसे चमकीले दिखें।
प्राकृतिक तेल पारंपरिक उपचार हैं जिनका उपयोग कई सदियों से किया जा रहा है और इनमें त्वचा को लाभ पहुंचाने वाले बहुत से गुण पाए जाते हैं। इनमें पोषक और चमक बढ़ाने का गुण पाया जाता है जो आपके पैरों की त्वचा पर चमत्कारी तरीके से काम करता है।
इन प्राकृतिक तेलों के बारे में जानें और यह भी जानें कि तुरंत परिणाम पाने के लिए आप इनका उपयोग किस तरह करें।

1. नारियल का तेल
चमकीले पैर पाने के लिए नारियल का तेल एक उत्तम उपाय है। इसमें कई यौगिक पाए जाते हैं जो त्वचा को अन्दर से पोषण प्रदान करते हैं और इसे बाहर से चमकीला बनाते हैं। प्रतिदिन नारियल के तेल से अपने पैरों की मालिश करें और इसे रात भर लगा रहें दें। इस तरीके से आपके पैर सेलिब्रिटी के पैरों जैसे चमकीले दिखेंगे।
2. ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
यह भी एक अन्य उत्कृष्ट तेल है जिसे बॉडी की देखभाल के लिए दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए ताकि आपके पैर चमकीले दिखें। कई सालों से इस तेल का उपयोग किया जा रहा है तथा इससे त्वचा को होने वाले फायदों की आप कल्पना भी नहीं कर सकते। अपने पैरों की ऑलिव ऑइल से मसाज करें और अपने पैरों को चमकीला और नरम बनायें। नहाने से पहले इस तेल का उपयोग नियमित तौर पर करें और परिणाम देखें।

3. सरसों का तेल
सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल एजेंट्स होते हैं जो पैरों पर उपस्थित टॉक्सिंस को दूर करते है जिनके कारण पैरों की त्वचा बेजान दिखती है। अपने मॉस्चराइज़र में 1/2 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इसे अपने पैरों पर लगायें। पैरों को चमकीला बनाने के लिए इस तरीके का उपयोग करके देखें।

4. विटामिन ई ऑइल
पैरों की त्वचा को चमकीला बनाने के लिए विटामिन ई ऑइल का उपयोग भी किया जा सकता है। यह त्वचा को अन्दर और बाहर से पोषण प्रदान करता है। विटामिन ई की कैप्सूल से तेल निकालें और इसे पैरों पर लगायें। सप्ताह में तीन से चार बार इस तेल को लगायें और पैरों की त्वचा को चमकीला बनायें।

5. जोजोबा ऑइल
पैरों की त्वचा को चमकीला बनाने के लिए जोजोबा ऑइल का उपयोग भी किया जा सकता है। इसे चमक बढ़ाने के अच्छा माना जाता है जो आपके पैरों की त्वचा को चमकीला और नरम बनाता है। अपने मॉस्चराइज़र में कुछ बूँदें जोजोबा ऑइल की मिलाएं और इसे पैरों पर लगायें। इसे 20-25 मिनिट तक लगा रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications
