Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
खूबसूरत और साफ उंगलियां पानी हों तो आजमाएं ये नुस्खे
यदि आपकी उंगलियां काली पड़ गई हैं और उस पर मैल तथा गंदगी जम गई है तो उसे साफ करने के लिये घरेलू उपचार मौजूद हैं।
उंगलियों का कालापन काफी निराशाजनक होता है क्योंकि यह देखने में काफी भद्दा लगता है। यह उन लोगों पर खराब दिखता है जिनका शरीर का रंग गोरा होता है।
यह एक समस्या है जिसका कारण शायद पिगमेंटेशन, सूरज की धूप में अधिक समय बिताना या फिर हाथों को ज्यादा देर पानी में रखना हो सकता है।
यदि आपकी उंगलियों पर भी मैल जमी है या फिर कालापन है, तो उसे इगनोर ना करें बल्कि उसका इलाज ढूंढे। आज हम आपकी इसी उलझन को शांत करने आए हैं और साथ में ले कर आएं हैं कुछ घरेलू उपचार भी। आप नीचे दी हुई सामग्रियों का उपयोग कर के अपनी उंगलियों तथा कुहनियों को साफ बना सकती हैं।

1. नींबू और शक्कर
उंगलियों से कालापन छुड़ाने के लिये सबसे पहले हल्की चीजों का इस्तमाल करें। इसके लिये आपको 2 चीजों की आवशयकता पड़ेगी जैसे 1 चम्मच नींबू के रस और 1 टी स्पून शक्कर की। फिर इन्हें मिला कर अपनी उंगलियों पर रगड़ें। हाथों और उंगलियोंको मसाज करने के बाद 15 मिनट तक इस स्क्रब को ऐसे ही लगे रहने दें। जिससे आपकी उंगलियां काफी गोरी नजर आएंगी।

2. शक्कर और जैतून तेल
3 चम्मच जैतून तेल में 2 छोटा चम्मच शक्कर मिलाएं और उससे उंगलियों को स्क्रब करें। फिर इसे 5 मिनट के लिये उंगलियों पर छोड़ दें और साधारण पानी से धो लें। इसके बाद उंगलियों पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

3. तेल से करें उंगलियों को मॉइस्चराइज़
इस तेल के मिश्रण से आपकी उंगलियों को नमी मिलेगी और उनका रूखापन दूर होगा। 1/2 टीस्पून जोजोबा ऑइल, 1/2 टीस्पून बादाम तेल, 1/2 टीस्पून रोजमेरी ऑइल और 2-3 बूंद नींबू के रस की मिलाएं। फिर इस तेल से अपनी उंगलियों की मसाज करें। इससे हाथों में नमी आएगी और निखार बढेगा। ऐसा रात में सोने से पहले करें।

4. मलाई और हल्दी
1 चम्मच मलाई में आधा चम्मच हल्दी पावडर मिक्स कर के उसमें 2-3 बूंद बादाम का तेल मिलाएं। फिर इसे अपनी उंगलियों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद हाथों को रगड़ कर इस पेस्ट को छुड़ा लें। फिर पानी से हाथों को धो लें। इस ट्रीटमेंट को हफ्ते में 3 बार करें और आपको रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
