Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
बालों और त्वचा दोनों को चमकदार और स्वस्थ बना देंगें ये प्राकृतिक नुस्खे
बालों और त्वचा की देखभाल करने में सबसे ज्यादा वक्त और पैसा खर्च होता है। हर समय हम बालों और त्वचा को परफैक्ट दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं।
हमेशा से ही हम ऐसे प्राकृतिक नुस्खों की तलाश में रहते हैं जो बालों और त्वचा दोनों को ही लाभ पहुंचाएं।
वहीं बालों और त्वचा की देखभाल के लिए हम अलग-अलग चीज़ों का प्रयोग करते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बालों के साथ-साथ त्वचा की देखभाल भी करेंगें।

1. नारियल तेल
त्वचा और बालों, दोनों के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। ये बालों और त्वचा को पोषण प्रदान करता है। नारियल तेल एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल यौगिक की तरह काम करता है।
बालों के लिए :
नारियल तेल और एवोकैडो मास्क
सूखे और बिखरे रहने वाले बालों के लिए ये मास्क सबसे बेहतर है। ये आपके रूखे बालों को चमकदार और मुलायम बना देगा।

सामग्री
आधा कप नारियल तेल
एक पका हुआ एवोकैडो
तरीका
- एवोकैडो को काटकर उसका रस निकाल लें।
- एवोकैडो के रस को नारियल तेल के साथ मिक्स करें।
- 15 मिनट के लिए इस मास्क को अपने बालों में लगाएं।
- माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

2. त्वचा के लिए
सामग्री
एक चम्मच नारियल तेल
आधा चम्मच ताज़ा नीबू का रस
तरीका
- एक कटोरी में इन दोनों चीज़ों को एकसाथ मिक्स करें।
- इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए सुबह चेहरे को धो लें।

3. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल भी बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे बालों का झड़ना रूकता है और बाल मजबूत बनते हैं। इसमें एंटी-एजिंग यौगिक भी होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

4. ऑलिव ऑयल और अंडे का मास्क
ऑलिव ऑयल और अंडे से बना ये मास्क बालों को नमी प्रदान कर उन्हें झड़ने से रोकता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है।
सामग्री
आधा कप ऑलिव ऑयल
एक चम्मच शहद
एक अंडे की जर्दी
तरीका
- इन सभी चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को बालों में एक घंटे के लिए लगा रहने दें।
- एक घंटे के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

5. त्वचा के लिए
ऑलिव ऑयल और योगर्ट फेस मास्क
ये फेस मास्क त्वचा को जलन और मुहांसो जैसी समस्या से बचाता है।
सामग्री
दो चम्मच ऑलिव ऑयल
एक तिहाई कप योगर्ट
तरीका
- इन सभी चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर दें।
- 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।


6. ऐलोवेरा
बालों और त्वचा के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवरो से मुहांसे घटते हैं और ये सनबर्न और टैनिंग भी दूर करता है। ऐलोवरा से बालों में डैंड्रफ कम होता है और वो पहले से बेहतर बनते हैं।
बालों के लिए
एलोवरो और नीबू के रस का मास्क
बालों का ये मास्क नमी प्रदान कर डैंड्रफ में कमी लाता है। नीबू सिर की त्वचा को साफ करता है।

सामग्री
एलोवेरा की एक पत्ती
एक चम्मच नीबू का रस
तरीका
- एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसका जैल निकाल लें।
- इसमें नीबू का रस मिलाएं।
- अब इसे एक घंटे के लिए अपने बालों में लगा रहने दें।
- इकसे बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

7. एलोवेरा और गुलाबजल
त्वचा के लिए एलोवेरा और गुलाबजल दोनों की काफी ठंडे होते हैं। ये त्वचा के सनबर्न को कम करता है और नीबू का रस टैनिंग खत्म करता है।
सामग्री
आधी एलोवेरा की पत्ती
एक चम्मच गुलाबजल
एक चम्मच नीबू का रस
तरीका
- एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसका जैल निकाल लें।
- इसमें नीबू का रस और गुलाबजल मिलाएं।
- इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और इसके बाद चेहरा धो लें।

8. ग्रीन टी
ग्रीन टी आपके बालों को पोषण प्रदान कर उन्हेंर झड़ने से रोकती है।
बालों के लिए
सामग्री
ग्रीन टी के 3-4 बैग
2 गिलास पानी

तरीका
पानी को उबाले और उसमें ग्रीन टी के बैग डाल दें।
- ग्रीन टी को दस मिनट तक उबलने दें।
- अब टी बैग को निकालकर पानी को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इस पानी को अपने सिर पर डालें और 15 मिनट के बाद शैंपू से बालों को धो लें।

9. त्वचा के लिए
ग्रीन टी और ओटमील फेस पैक
रोज़ाना इस पैक को लगाने से आपकी त्वचा जवां और खूबसूरत दिखने लगेगी।
त्वचा के लिए
सामग्री
एक ग्रीन टी बैग
दो चम्मच ओटमील पाउडर
तरीका
- आधा कप ग्रीन टी को उबालें।
- एक कटोरी में ओटमील पाउडर डालें और उसमें धीरे-धीरे ग्रीन टी मिलाएं।
- इसे गाढ़े पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
- अब 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
