Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
काफी ज्यादा हेयर रिमूवल क्रीम यूज़ करती हैं तो जरुर पढ़ें ये खबर
कई लड़कियों को पार्लर जा कर वैक्सिंग करवाने से बड़ी चिढ़ मचती है, ऐसा इसलिये क्योंकि इससे काफी दर्द होता है। इसलिये हेयर रिमूवल करने का एक आसान तरीका है हेयर रिमूवल क्रीम। हेयर रिमूवल क्रीम कोई नई चीज़ नहीं है बल्कि यह पुराने जमाने से ही चली आ रही है।
आज कल ना केवल महिलाएं ही बल्कि मर्द भी हेयर रिमूवल क्रीम का बड़े धडल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। यह काफी हैंडी होती है और इसे यूज़ करना भी काफी आसान होता है इसलिये लोग इसे प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हें बनाने में बहुत सारे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो हर स्किन के लिए ठीक नहीं है।
इनका इस्तेमाल नाज़ुक त्वचा पर बिलकुल नहीं करना चाहिए, और अगर करना पड़ जाए तो पहले पैच टेस्ट कर लें। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शरीर के लिये वैक्सिंग ठीक रहेगी या फिर हेयर रिमूवल क्रीम?

इसी का समाधान करने के लिये आज हम आपके लिये यह लेख लाए हैं, जिसमें हम बताएंगे कि क्या आपके लिये बालों को हटाने वाली क्रीम में निवेश करना उचित है या नीं। साथ ही इसके साइड इफेक्ट पर भी चर्चा करेंगे।
हेयर रिमूवल क्रीम खरीदने से पहले याद रखने वाली कुछ बातें
किसी भी त्वचा विशेषज्ञ के लिए हेयर रिमूवल वाली क्रीम लिखी जाने की संभावना बहुत कम होती है क्योंकि इसकी क्षमता इतनी होती है कि यह आपकी स्किन को कई तरह से डैमेज कर सकती है।
हालांकि, बाजार में विभिन्न प्रकार की हेयर रिमूवल क्रीम्स है जिनका ज्यादातर लोग इस्तेमाल भी करते हैं। यदि आप इसका उपयोग करने की योजना बना रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि पहले स्किन पर इसका पैच टेस्ट कर लें और देंखे कि कहीं जलन तो नहीं हो रही है।

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे काम करती है
हेयर रिमूवल क्रीम को depilatories भी कहते हैं, यह स्किन में मौजूद प्रोटीन को निकाल देता है। जब आप स्किन को रगड़ती हैं तो स्किन में बालों की जड़ निकल जाती है क्योंकि स्किन में मौजूद प्रोटीन स्ट्रक्चरटूट जाता है। स्किन के प्रोटीन के टूटने की वजह से स्किन में काफी समस्या आ जाती है। इससे स्किन में जलन, खुजली और अन्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
क्या हेयर रिमूवल क्रीम का त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव होता है?
इन कैमिकल युक्त हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर जलन पैदा हो सकती है। इसके अलावा, यदि आप इसका उपयोग चेहरे पर, निजी क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर करते हैं जलन और एलर्जी की प्रतिक्रिया पैदा कर सकती है।

क्या होगा यदि आप त्वचा पर क्रीम को लंबे समय के लिए छोड़ दें?
यदि आप उत्पाद पर बताए गए समय से अधिक समय के लिए क्रीम छोड़ देती हैं, तो त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। विशेष रूप से बेहद संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्या इससे त्वचा काली पड़ सकती है?
हेयर रिमूवल क्रीम से सबसे ज्यादा साइड इफ़ेक्ट देखने को अगर मिलें हैं, तो वो हैं त्वचा में कालापन आना। खासकर अगर अंडरआर्म पर किया जाए तो। विज्ञापन चाहे कुछ भी दावा करें। लेकिन इसे आप हर तरहकी त्वचा पर इस्तेमाल नहीं कर सकते। हमारी त्वचा पर हेयर रिमूवल क्रीम का यह सबसे बुरा असर है।
हेयर रिमूवल क्रीम कितनी बार यूज़ करना चाहिये
यह बता पाना कि व्यक्ति को कितनी बार हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करना चाहिये ये उस बात पर निर्भर करता है कि आपके बाल कितनी देर में उगते हैं। कुछ लोगों को हर हफ्ते बाल हटाने के लिये क्रीम की आवश्यकता पड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
