Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तो ये राज है बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान की खूबसूरती और फिट बॉडी का...

बिग बॉस सीजन 11 का फिनाले नजदीक ही है। इस बार फिनाले में हिना खान और शिल्पा शिंदे दोनों में से एक को विनर के रुप में देखा जा रहा है। वैसे तो जब से हिना खान बिग बॉस के घर में आई हैं, अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से वो घर के बार खूब सुर्खियों में छाई रहती है। वैसे मानना पड़ेगा टीवी की अक्षरा बहू रियालिटी शो में हिना खान अपने हुस्न और फिटनेस की वजह से भी लोगों की चहेती बनती गई है। बिग बॉस में फिल्म टाइगर अभी जिंदा है कि प्रमोशन के दौरान घर में आई कैटरीना ने भी हिना के फिगर की तारीफ की थी।

हिना खान बेहद फिट और खूबसूरत हैं। उन्हें बिग बॉस 11 में जो भी देखता है वह यही सोंचता होगा कि आखिर वह अपनी इस खूबसूरती को मेंटेन करने के लिये क्या करती हैं। आइये जानते हैं आखिर हिना खान किस तरह से खूबसूरती और फिटनेस का सीक्रेट।

एक्सरसाइज
हिना खान अपनी फिगर को स्लिम और आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। जिन्हें उनके द्वारा शेयर की गई पिक्चर में देखा जा सकता है।
हिना खान बिग बॉस 11 शो में भी वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। वह अक्सर शो के बीच में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ जाती हैं

दही जरुर खाती है
हिना खान का मानना है कि आप जो कुछ भी खाती हैं, उसका सीधा असर आपके बालों और स्किन पर पड़ता है। हिना कहती हैं कि हर किसी को सही खाना और तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिये। इससे आप नेचुरली खूबसूरत दिखेगी। इसके अलावा एक कटोरी दही जरूर खाती है।

नारियल पानी
हिना ज्यादा से ज्यादा नारियल पानी पीती हैं और लिमिट में खाती हैं, जिससे वह अपने पेट को साफ रख सकें। इससे उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

बालों का भी रखती है खास ख्याल
सिर्फ स्किन और बॉडी का ही नहीं बल्कि हिना अपने बालों का भी ख़ास ख्याल रखतीं हैं। वो हर दो महीने में अपने बालों को ट्रिम करातीं हैं, इसके अलावा बालों को चमकदार बनाएं रखने के लिए वो घर पर दही और अंडे का सफ़ेद हिस्सा लगातीं हैं। साथ ही साथ हफ्ते में एक बार जैतून के तेल से अपने बालों की मालिश भी करती हैं और 15 दिन में एक बार बालों को स्पा ट्रीटमेंट भी देती हैं।

12 गिलास पानी पीती हैं हिना
दिन भर में 12 गिलास पानी तक पी जाती हैं। इससे उनका पेट साफ रहता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके साथ ही वह एक कटोरी दही भी खाती हैं। अमला जरुर खाती हैं हिना दिन में एक आमला जरुर खाती हैं। इससे उनकी स्किन में ग्लो आता है। साथ ही वह नॉन वेज और वेज दोनो ही खाने की फैन हैं। पर वो कुछ भी जरुरत से ज्यादा नहीं खाती।

आंवला जरुर खाती है
हिना दिन में एक बार आंवाला जरुर खाती हैं। आंवाला में विटामिल सी होता है स्किन में ग्लो लाता है। साथ ही वह नॉन वेज और वेज दोनो ही खाने की फैन हैं। पर वो कुछ भी जरुरत से ज्यादा नहीं खाती।

रोज वॉटर का यूज़ करती
हिना हर सुबह अपने चेहरे को रोज वॉटर से धोती हैं। और जब शूट खत्म हो जाता है तब वह नारियल तेल को मेकअप रिमूवर की तरह यूज में लेती है।

लैक्टो कैलामाइन का प्रयोग
हिना मेकअप से दूर रहती हैं और अपने चेहरे को एक्सट्रा नरिशमेंट देने के लिये लैक्टो कैलामाइन लगाती हैं। इसके साथ ही वह अपने पास एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी रखती हैं, जिसे वह अपनी स्किन पर लगाने के लिये यूज़ करती हैं।

नेचुरल फेस पैक का यूज
हिना को कैमिकल वाली चीज़ें पसंद नहीं हैं इसलिये वो फेस पैक और स्क्रब घर पर ही तैयार करती हैं। वो टमाटर का फेस पैक लगाती हैं। इसके अलावा मलाई भी लगा लेती हैं। साथ में अपनी स्किन को कोमल बनाने के लिये चेहरे को स्टीम भी देती हैं। स्क्रब बनाने का तरीका संतरे का सूखा छिलका और दूध मिलाइये। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं।

नाइट केयर
हिना का नाइट केयर फिक्स है वह हर रात सोने से पहले अपनी त्वचा को बादाम तेल से मॉइश्चराइज़ करना नहीं भूलती हैं। इतना ही नहीं, उन्हें घरेलू नुस्खों के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications
