Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कॉलेज या ऑफिस जाते हुए टैन हो गए हाथ और पांव के लिए देसी नुस्खें
कैसे हाथ और पांवों की टैनिंग हटाएं , 2 दिनों में चेहरे से टैनिंग को निकालने का तरीका, सन टैन हटाने के उपाय, एक ही दिन में चेहरे से टैनिंग को निकालने का तरीका, टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय, sun taning

गर्मी का असर सबसे ज्यादा शरीर को झेलना पड़ता है। धूप की वजह से न सिर्फ त्वचा जलती है बल्कि टैन भी होती है। धूप से बचने के लिए हालांकि लड़कियां बहुत सारे एतियात बरतती है लेकिन बावजूद इसके त्वचा पर कड़ी धूप की वजह हाथ और पैर काले पड़ जाते हैं। गाड़ी चलाने के वजह से भी हाथ धूप के सीधे सम्पर्क में आने से भी टैन की समस्या हो जाती है। वहीं गर्मी में शॉर्ट या कैपरी डालने की वजह से सन टैनिंग हो जाती है।
अगर आप भी स्कूल-कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, तो आपको गर्मियों के दिनों में कड़ी धूप से बचना जरुरी है। साफ हाथों से सुंदरता और ज्यादा निखरती है लेकिन अगर हाथ ही काले हो जाएंगे तो आपका गोरा चेहरा भी उतना अच्छा नहीं लगेगा।

मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट इस्तमाल करने की बजाए आपको घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना सीखना होगा। अगर आप नीचे दिये गए प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करेगीं तो धूप में काले पड़ चुके हाथ फिर से दुबारा गोरे नजर आएंगे। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय।
एलोवेरा
एलोवेरा अपने उच्च विटामिन मात्रा के कारण त्वचा से धीरे से टैन को निकाल सकते हैंऔर दूसरी तरफ दही टैन पूरी तरह से दूर करते हुए त्वचा को प्रभावी ढंग से पोषण देता है। 4 चम्मच ताज़ा एकत्र एलो वेरा के गुदे के साथ दही के 3 चम्मच मिलाये। अपने हाथों की त्वचा पर हल्के से इस पैक को रगड़े और त्वचा को इस से ढक दें। यह 30 मिनट के लिए रहने दे और फिर पानी से हटा लें।
नींबू रस
नींबू के रस को उस जगह पर लगाइये जहां सन टैनिंग हो गई हो। इसे आधे घंटे के लिये रखिये और फिर धो लीजिये। इसके बाद हाथों में मॉइसचराइजर लगाना ना भूलियेगा क्योंकि नींबू लगाने से त्वचा सूखी हो जाती है।
दही
दही से हाथों की सन टैनिंग खतम हो जाती है। ठंडी दही हाथों में लगा लें और फिर 15 मिनट के बाद धो लें। यह नींबू के रस से ज्यादा लाभकारी है। टमाटर का रस हाथों के काले पड़ चुके भाग में टमाटर का रस लगाएं और 10 मिनट के बाद पानी से धो कर हाथों को पोछ लें। ऐसा रेगुलर करने से आपके हाथ गोरे दिखने लगेगें।
कच्चे आलू
कच्चे आलू में विटामिन सी होता है जो कि त्वचा के रंग को हल्का बना देता है। आलू को काटिये और हाथों में लगा लीजिये। इसका रिजल्ट कुछ दिनों के बाद ही सामने आएगा। आलू की जगह पर खीरे का भी प्रयोग किया जा सकता है।
टमाटर का जूस
टमाटर का जूस लें, चावल का आटा, गेहूं का आटा और दूध लीजिए। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलायें। इस मिश्रण को शरीर के उन अंगों पर लगायें जहां टैनिन की समस्या हो। आटे से पपड़ी उतरती है, टमाटर टैन हटाता है और दूध त्वचा को मॉइश्चर कर नमी प्रदान करता है। इस पेस्ट को लगाकर इसे सूखा होने दीजिए, फिर इसे धो लें। हर दूसरे दिन इस पेस्ट का प्रयोग करें। इससे टैनिन की समस्या दूर हो जायेगी।
मसूर की दाल
लाल मसूर एक उत्कृष्ट स्क्रबर के साथ ही टैन विरोधी के रूप में काम करता है। आप लाल मसूर और दूध से आसानी से एक पैक बना सकते हैं ने के लिए और गर्मियों के टैन से छुटकारा पाने के लिए अपने हाथ पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 घंटे के लिए कच्चे दूध में लाल मसूर की 3 चम्मच भिगोएं और फिर इसे पीस कर एक पेस्ट बना ले। प्रभावित त्वचा पर इस पैक को लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए रहने दे। अब अपने हाथों को गीला करें और पानी से धोने से पहले 3-4 मिनट के लिए अपने हाथों से त्वचा पर को हल्का हल्का रगड़े।
बेसन का पैक
चने का आटा या बेसन टैन को हटाता है। बेसन और हल्दी का एक पैक बनाने के लिए, इसके साथ पानी मिलकर बेसन का एक नरम पेस्ट तैयार करें। अब हल्दी का कुछ ताजा पेस्ट बना लें और बेसन के साथ इस पेस्ट को मिलाये । अच्छी तरह मिलाएं और हाथों के प्रभावित त्वचा पर इस पैक को लगायें, यह 20 मिनट के लिए रहने दे और फिर त्वचा को अपने गीले हाथों से रगड़ कर पैक को हटा ले। पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
