Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
स्किन से नहीं जा रही है ड्रायनेस तो Moisturizer में मिलाइये ये Oils

सर्दियों का मौसम आते ही चेहरा रूखा हो जाता है। आप चेहरे पर चाहे जितना मॉइस्चराइजर लगा लें, चेहरे की नमी ऐसी गायब हो चुकी होती है कि यह फिर लौटने का नाम ही नहीं लेती। फिर आप सोंचती हैं कि नमी पाने के लिये महंगा मॉइस्चर लेना पड़ेगा। पर यह धारणा गलत है क्योंकि आप चाहें जितना महंगा मॉइस्चराइजर ले, वह आपकी स्किन से डलनेस नहीं हटा पाएगा।

त्वचा को ग्लोइंग, मुलायम व स्वस्थ बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का नियमित इस्तेमाल बहुत जरूरी है। लेकिन अगर इस मॉइस्चराइजर में कुछ अलग अलग प्रकार के तेल मिक्स कर के लगाया जाए तो इसका प्रभाव कई गुना और बढ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तेल बताएंगे जो आपके रेगुलर मॉइस्चराइजर को और भी ज्यादा इनहैंस कर देंगे। इन तेलों में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि स्किन को प्राकृतिक रूप से चमकदार और नमी युक्त बनाते हैं। आइये जातने हैं उनके बारे में...
1. बादाम तेल
बादाम तेल में विटामिन ए होता है जो कि स्किन को मुलायम बनाता है। अपने मॉइस्चराइज में केवल आधा चम्मच बादाम तेल मिलाइये और उससे अपनी स्किन की मालिश कीजिये। इससे स्किन बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगी और सुंदर दिखेगी।

2. ऑलिव ऑइल
ऑलिव ऑइल में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन को नरिश करता है। अपने मॉइस्चराइजर में ½ टीस्पून ऑलिव ऑइल मिलाइये और स्किन पर लगाइये। आप इसको डेली बेसिस पर लगा सकती हैं।

3. टी ट्री ऑइल
इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाते हैं। अब अपने मॉइस्चराइजर में 3-4 बूंद टी ट्री ऑइल की मिक्स करें। इस को चेहरे पर लगाएं या फिर हाथों में। यह आपकी स्किन को यंग दिखाने में मदद करेगा। आप इसको आराम से 2-3 बार हफ्ते में लगा सकती हैं।

4. नारियल तेल
नारिय का तेल पूरे शरीर के लिये ही अच्छा माना जाता है। इसमें ढेर सारे न्यूट्रियन्ट्स और विटामिन्स होते हैं, जो कि आपके चेहरे को एक हेल्दी ग्लो देंगे। अपने मॉइस्चराइजर में केवल आधा चम्मच नारियल तेल की मिक्स करें और स्किन पर लगाएं।

5. एवाकाडो ऑइल
अवाकाडो ऑइल में काफी सारा फैटी एसिड होता है जो कि स्किन को हाइड्रेट करने और डलनेस मिटाने में मदद करता है। आपको बस इसे हफ्ते में 3-4 बार इसे अपने मॉइस्चराइजर में मिक्स कर के लगाना होगा। इससे आपकी स्किन काफी खूबसूरत हो जाएगी।

6. कैस्टर ऑइल
स्किन से जुड़ी जितनी भी समस्याएं होंगी वह कैस्टर ऑइल से आराम से दूर हो जाएंगी। आपको बस इसकी 3-4 बूंद अपने मॉइस्चराइजर में मिक्स कर के लगाना होगा। इसे शरीर पर लगा कर अच्छी तरह से मसाज कर लें।

7. विटामिन ई ऑइल
अपने मॉइस्चरइजर में विटामिन ई की 3-4 बूंद मिलाएं और हल्के हल्के शरीर पर मसाज करें। यह प्रभावी तरीके से आपकी स्किन को नरिश करेगा और एक हेल्दी ग्लो देगा। आप इस तेल को रोज ही प्रयोग कर सकते हैं, इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
