Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
गर्मियों में बढ़ जाती है पांव की बदबू की समस्या, ऐसे करे इलाज
गर्मियां आते ही पसीने की समस्या बढ़ जाती हैं, तन की पसीने की बदबू के साथ ही पैरों से आने वाली बदबू की समस्या भी होने लगती है। कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती हैं। पैरों से आने वाली बदबू को ब्रोमिहाइड्रोसिस कहा जाता है। आमतौर पर ये समस्या उन लोगों को होती है जिनके पैरों से पसीना सूख नहीं पाता है। हम सभी की त्वचा पर बैक्टीरिया तो रहते हैं और जब यह पसीना इन बैक्टीरिया के संपर्क में आता है तो पैरों से बदबू आने लग जाती है।
अगर गर्मियों में आपके पांव से भी पसीने की बदबू आती है तो लेकिन बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिन्हें आजमाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं -

जूते व मोजे को साफ रखें
इसके लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण है कि अपने जूतों और मोजों को साफ रखें। हर रोज अपने मोजे को धोएं और हमेशा ऐसे मोजे का इस्तेमाल करें जो पैरों में आने वाले पसीने को सोख सकें। अगर आप कपड़े के जूतों का प्रयोग कर रहें हैं तो उन्हें भी समय-समय पर धोना जरूरी है। चमड़े के जूतों को थोड़ी देर के लिए धूप में रखें।

नमक के पानी से धोएं
पैरों को नियमित रूप से आधे घंटे तक नमक के गुनगुने पानी में डालकर रखें। पानी से निकालने के बाद पैरों को धोने की जगह किसी नर्म व साफ तौलिए से पोंछ लें। उसके बाद मोजे पहनें। नमक का पानी त्वचा को शुष्क बनाता है और पसीना आने से रोकता है जिससे पैरों से बदबू नहीं आती है।

टेलकम पाउडर का इस्तेमाल
अगर आपके पैरों से ज्यादा बदबू आ रही है तो समस्या से जल्द बचने के लिए टेलकम पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पैरों से आने वाली बदबू कम हो जाएगी और आपके पैर लंबे समय तक महकेगें।

चाय की पत्ती
पैरों की बदबू की समस्या से बचने के लिए एक टब में हल्का गर्म पानी लेकर उसमें चाय की पत्ती या टी बैग डालें। लगभग आधे घंटे तक पैरों को इस चायपत्ती युक्त पानी में रहने दें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने से आप जल्द ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

सेब का सिरका
सेब का सिरका बहुत ही आसानी से पैरों की दुर्गंध को दूर भगा देता है। इसके लिए एक टब गर्म पानी में सेब का सिरका डालें और अपने पैरों को इस पानी में थोड़ी देर के लिए रहने दें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार आजमाएं।

नींबू का इस्तेमाल
नींबू के रस से पैरों को धोने से भी पैरों से आती दुर्गंध को दूर किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के रस को कुछ देर पैरों पर लगा कर पानी से धो लें।

फुट स्क्रब
पैरों की बदबू की समस्या से बचने के लिए स्क्रब की मदद भी ले सकते हैं। अदरक व नींबू को मिलाकर बनाए गए फुट स्क्रब को पैरों पर अच्छे से लगाकर, हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार पैरों पर लगाने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
