Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
लेजर ट्रीटमेंट से नहीं जलती है स्किन, जानें इससे जुड़े और मिथक
सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि लेजर ट्रीटमेंट और लेजर सर्जरी दो अलग चीजें हैं। आज हम आपको सुंदरता और त्वचा की रंगत को निखारने वाली लेजर ट्रीटमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। वक्त के साथ अब लोग अपनी त्वचा से संबंधित समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट को वरीयता देने लगे हैं।
इसमें आपको एक बार ही पैसा खर्च करना पड़ता है और इसका असर लंबे समय तक रहता है। आज हम आपको लेजर ट्रीटमेंट के बारे में फैले कुछ मिथक और उनसे जुड़ी असली सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.
मिथ: लेजर ट्रीटमेंट की कोई जरूरत नहीं होती
तथ्य: भले ही आपको लगता हो कि ये पैसे की बर्बादी है लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने में लेजर ट्रीटमेंट कारगर है। कुछ स्थितियों को दवाओं से ठीक नहीं किया जा सकता है, उनमें लेजर काम करती है। जैसे कि अनचाहे बालों, टैटू, किसी दाग या जन्म के निशान को लेजर से हमेशा के लिए हटाया जा सकता है।

2.
मिथ: लेजर से स्किन पर नुकसानदायक रेडिएशन पहुंचती हैं
तथ्य: लेजर ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली लाइट अमूमन सुरक्षित होती है। ऐसा कहना गलत है कि इसकी लाइट में नुकसानदायक रेडिएशन होती है जबकि ये लाइट स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होती है।

3.
मिथ: लेजर से स्किन जल सकती है
तथ्य: आजकल सभी लेजर फोटो-थ्रोम्बोलिसिस के सिद्धांत पर आधारित हैं। इस तकनीक में लेजर लाइट मैजिक बुलेट की तरह टारगेट पर काम करती हैं। इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

4.
मिथ: लेजर ट्रीटमेंट से त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
तथ्य: ये ट्रीटमेंट त्वचा के अंदर जाती है ना कि बाहर इसलिए किसी भी तरह के स्किन इंफेक्शन होने की संभावना नहीं है।

5.
मिथ: लेजर से त्वचा पतली हो जाती है
तथ्य: आपको बता दें कि लेजर से त्वचा बेहतर होती है। इससे स्किन में कोलाजन और इलास्टिन का उत्पादन बढ़ता है। हालांकि, किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ये ट्रीटमेंट लें।

6.
मिथ: बीच में लेजर ट्रीटमेंट बंद करने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है
तथ्य: ये बिल्कुल भी सच नहीं है। लेजर ट्रीटमेंट से त्वचा रेजुवनेट होती है और इसे बीच में छोड़ने पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। कई लोगों को स्किन पर लेजर के फायदे लंबे समय तक मिलते हैं।

7.
मिथ: सभी लेजर एक जैसे हैं
तथ्य: अलग-अलग प्रॉब्लम के लिए भिन्न लेजर ट्रीटमेंट मौजूद हैं। सभी प्रक्रियाओं के लिए मशीन और उपकरण भी अलग हैं, जैसे कि झुर्रियां कम और अनचाहे बाल हटाने के लिए अलग लेजर ट्रीटमेंट दी जाती है।

8.
मिथ: लेजर से बाल कम करने की ट्रीटमेंट में दर्द होता है
तथ्य: हेयर रिमूवल के दौरान हल्का सा चुभता है। इसमें दर्द नहीं होता है। कुछ लोगों को दर्द हो सकता है जबकि कुछ लोगों के लिए ये बहुत आसान होती है।

9.
मिथ: इसकी वजह से कैंसर हो सकता है
तथ्य: लेजर ट्रीटमेंट से कैंसर नहीं होता है। इसके सिर्फ फायदे हैं नुकसान नहीं।

10.
मिथ: लेजर हेयर ट्रीटमेंट बालों के लिए ठीक नहीं है
तथ्य: लेजर सिर्फ टारगेट पर काम करती है और किसी भी तरह से सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है।



Click it and Unblock the Notifications











