Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
वर्क फ्रॉम होम: आंखों को आराम देने के लिए इन घरेलू प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। घर पर सारा दिन लैपटॉप पर काम करने की वजह से आंखों पर काफी असर पड़ता है। वहीं लॉकडाउन के दौरान लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे है जिसकी वजह से लोग मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा समय बिता रहे है

जिसकी वजह से आंखों में थकान देखने को मिलती है। ज्यादा समय स्क्रीन का यूज करने से डार्क सर्कल भी हो सके हैं। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना काफी जरुरी हो जाता है। चलिए जानते है कि घर पर किस तरह आंखों का ख्याल रखा जा सकता है।

खीरा
आंखों को आराम देने के लिए खीरा सबसे अच्छा प्रोडक्ट माना जाता है। आंखों को रिलैक्स करने के लिए खीरे को अच्छी तरह से धो कर, उनके दो पतले पतले टुकड़े काट लें। अपनी आंखो पर इस टुकड़े को करीब 30 मिनट तक के लिए रख लें। 30 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धे लें। ऐसा करने से आपकी आंखों की थकान कम हो जाएगी।

गुलाब जल
गुलाब जल का इस्तेमाल अक्सर चेहरे के ग्लो के किया जाता हैं। लेकिन गुलाब जल का यूज आंखों को आराम देने के लिए किया जाता है। कॉट्न में गुलाब जल लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए आंखो पर रख लें। इससे आपके आंखों की थकान कम हो जाएगी।

पैरों के तलवों की मसाज
लॉकडाउन के दौरान स्क्रीन पर ज्यादा काम करने की वजह से आपकी आंखें थकी थकी रहती है तो रोज रात को सोने से पहले पैरों के तलवों की मसाज करें। सरसों को तेल से मसाज करने से आंखों को रिलैक्स मिलता है।

8 घंटे की नींद
लॉकडाउन की वजह से लोगों का लाइफस्टाइल घर में काफी बदल गया है। लोग देर रात तक फिल्म देखते है और फिर सुबह ऑफिस के काम के लिए जल्दी उठते है इस वजह से भी आंखों में थकान देखने को मिलती हैं। आंखो की थकान कम करने के लिए 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

ठंडा दूध
आंखों की थकान कम करने के लिए ठंडा दूध काफी कारगर उपाय है। ठंडे दूध से आंखों की मसाज करने से आप फ्रेश फील करेंगे। दूध में कई तत्व पाये जाते है जो आंखो की थकान को कम करने में मदद करते है।

गुलाब की पंखुडियां
आंखों को आराम देने के लिए गुलाब की पंखुडियां बहुत ही काम की हैं। गुलाब की 10 से 20 पंखुडियों को पानी डालकर कुछ घंटे के लिए रख दें। इसके बाद इस पानी से आप आपनी आंखे धो लें। इससे आंखों की थकावट दूर हो जाएगी।

कच्चा आलू
ज्यादा समय स्क्रीन का यूज करने से आंखों में थकान होने लगती है साथ ही आंखों के नीचे काले घेरें होने लग जाते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप कच्चे आलू का यूज कर सकते हैं। आलू के पतले टुकड़े काटकर फ्रिज में रख दें, जब यह ठंडा हो जाए तो इन्हें आंखों पर लगा लें। इससे आपको काफी अच्छा फील होगा।



Click it and Unblock the Notifications