Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना के खतरे को कम करने के लिए नाखूनों की सफाई का रखें ध्यान, इन घरेलू उपाय का करें इस्तेमाल
कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरुरी हैं। इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने के साथ साथ लोग घरेलू नुस्खों (जैसे काढ़ा पीना, स्टीम लेना और एक्सरसाइज )का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग बार बार हाथ धोते हैं। हाथों की सफाई के दौरान लोग अपने नाखूनों की सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि हाथ की सफाई के दौरान छोटी सी लापरवाही कई बीमारियों और बैक्टीरिया का कारण बन सकता है। वायरस और बीमारियों से बचने के लिए हाथों के साथ साथ नाखूनों की सफाई भी बहुत जरुरी है। चलिए जानते हैं नाखूनों को साफ करने के लिए उपाय।

नाखूनों को साफ करने के लिए नींबू का करें इस्तेमाल
नाखूनों को चमकदार और साफ करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि नाखूनों को साफ करने में मदद करता है। आप नींबू में आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने नाखून धो लें।

विनेगर से करें नाखूनों की सफाई
नाखूनों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आप एक कटोरी थोड़ा गुनगना पानी लें इसमें एक चम्मच व्हाइट विनेगर मिलाएं। इस पानी में 10 मिनट तक अपने हाथ भिगो कर रखें इसके बाद साफ पानी अपने हाथ धो लें। इसके बाद हाथों में क्रीम लगाएं।

गुनगुने पानी और नींबू
नाखूनों को साफ करने के लिए आप गुनगुने पानी और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बाउल में गुनगुना पानी लें, इसमें नींबू और शैंपू मिलाएं। इसके बाद इस पानी में अपने हाथ को भिगो कर रखें। 10 मिनट बाद साफ पानी से अपने हाथ साफ कर लें।

नाखून को ऐसे रखें साफ
-नाखून लंबे होते है जिसमें कीटाणु और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे कई तरह के इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। ऐसे में नाखूनों की सफाई बहुत जरुरी है। इंफेक्शन से बचने के लिए नाखून ज्यादा बड़े नहीं होने चाहिए। टाइम टू टाइम अपने नाखूनों को काटते रहें ताकि उनमें गंदगी ना फंसे।
-हाथ धोते समय अपने नाखूनों को अच्छे से साफ करें। बैक्टीरिया से बचने के लिए फिंगर टिप्स की सफाई का पूरा ध्यान रखें।
-नाखून साफ करने के लिए फाइलर का इस्तेमाल करें। अगर नाखून के अंदर गंदगी जमा है तो आप नेल ब्रश और नेल फाइलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-नाखूनों को साफ करने के लिए आप नेल ग्रुमिंग टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
