Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉडी को शाइनी और ग्लोइंग बनाने के लिए घर पर ऐसे करें बॉडी पॉलिशिंग
लड़कियां अपने चेहरे की देखभाल के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। बेदाग और ग्लोइंग त्वचा के लिए महिलाएं पार्लर से लेकर घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन महिलाएं अपने शरीर की केयर करना भूल जाती हैं। चेहरे के साथ साथ शरीर की भी देखभाल करनी चाहिए।

पूरे शरीर की देखभाल बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। चेहरे पर ग्लो के लिए हम फेशियल, क्रीम, लोशन और फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। हाथ और पैर का ध्यान रखने के लिए मेनीक्योर और पैडियक्योर किया जाता है। वहीं शरीर की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए बहुत कम लोगों को पता होता है। चेहरे की तरह शरीर को भी चमकाना चाहते है तो आप बॉडी पॉलिश कर सकते हैं। बॉडी पॉलिशिंग से त्वचा की डेड स्किन हट जाती है। जिसके बाद त्वचा पर चमक आती है।

बॉडी पॉलिशिंग क्या है ?
बॉडी पॉलिशिंग पर सबसे पहले स्क्रब किया जाता है। दस मिनट तक स्क्रब करने के बाद हल्के हाथों से शरीर की मसाज की जाती हैं। स्क्रबिंग करने से बॉडी की डेड स्किन निकल जाती है, साथ ही शरीर की टैनिंग भी हट जाती है। इसके बाद बॉडी वॉश करके स्किन पर ग्लो पैक लगाया जाता है। 10 मिनट बाद पैक हटाने के बाद बॉडी शाइनर लगाकर शरीर की मसाज की जाती है।

बॉडी पॉलिशिंग के फायदे
- बॉडी पॉलिशिंग से त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती है साथ ही स्किन की टैनिंग दूर हो जाती है जिससे शरीर पर निखार आता है।
- मसाज करने से बॉडी को रिलैक्स फील होता है साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है।
- पॉलिशिंग करने से पूरे शरीर की रंगत एक जैसी होती है।
- शरीर पर चमक देखने को मिलती है।

घर पर कैसे करें बॉडी पॉलिश
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए बॉडी पॉलिशिंग करना बहुत जरुरी होता है। अगर आप पार्लर जाकर बॉडी पॉलिशिंग नहीं करवा सकती है तो आप घर रहकर बॉडी पॉलिश कर सकती हैं। नेचुरल चीजों से की गई बॉडी पॉलिशिंग केमिकल वाले प्रोडक्ट से काफी बेहतर होती है।

बादाम या नारियल तेल और बेसन से करें बॉडी पॉलिश
सबसे पहले दो चम्मच गुनगुने बादाम या फिर नारियल तेल में छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर पूरे शरीर पर मालिश करें। इसके बाद इस मिश्रण में बेसन मिलाकर शरीर पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि डेड स्किन सेल्स को हाटने में मदद करता है। बॉडी में शाइन के लिए बादाम का तेल बेहद मददगार होता है। नारियल तेल से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है।

ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल बॉडी पॉलिश
दो चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ तीन चम्मच ब्राउन शुगर मिलाएं। इस मिश्रण में एक चम्मच ओटमील मिलाएं। इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगाकर मसाज करें 10 मिनट बाद बॉडी वॉश कर लें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा जिससे त्वचा पर ग्लो आएगा।

टी ट्री ऑयल और सी सॉल्ट बॉडी पॉलिश
एक कटोरी सी सॉल्ट में चार चम्मच टेबलस्पून शहद और टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिला लें। इस मिश्रण में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को शरीर पर लगाएं। मसाज करने के बाद इसे वॉश कर लें। हफ्ते में एक बार बॉडी पॉलिश करें इससे आपके शरीर पर चमक देखने को मिलेगी।

इन बातों का रखें ध्यान
घर बॉडी पॉलिश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। बॉडी पॉलिश करने से पहले गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आपके रोमाछिद्र खुल जाएंगे और बॉडी पॉलिश का अच्छा रिजल्ट देखने मिलेगा। बॉडी पॉलिश के बाद साबुन का यूज किए बिना शॉवर लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
