Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
पीले नाखूनों से हैं परेशान, इन ईजी टिप्स से मिलेंगे मोती जैसे नाखून
लड़का हो या लड़की हर हर किसी को साफ और सुंदर नाखून पंसद है, हर किसी की चाहत होती है कि उनके नाखून मजबूत और चमकदार हो। खासकर लड़िकयों की चाहत होती है कि उनके नाखून सफेद और लंबे हो, चमकदार और सफेद नाखून लड़िकयों की खूबसूरती की पहचान होती है। लड़कियां अक्सर नेल पेंट लगाकर अपने हाथ को सुंदर बनाए रखती है।
लेकिन कई बार सस्ते नेल पेंट लगाने की वजह से नाखून पीले हो जाते हैं। पीले नाखूनों की वजह से कई बार लड़कियों को शर्मनाक फील होता है।पीले नाखून कई वजह से हो जाते हैं। कई बार नाखूनों को सही से साफ ना करने की वजह से नाखून पीले पड़ जाते हैं तो पोषक तत्वों की कमी के कारण भी नाखून पीले हो जाते हैं।

वहीं सस्ते नेल पेंट लगाने से भी नाखून पीले पड़ जाते हैं। अगर आप भी अपने पीले नाखून से परेशान है पीले नाखून को नेल पेंट से छिपा रही है तो अब इसकी जरुरत नहीं है ये टिप्स आपके पीले नाखून को पहले की तरह सफेद और चमकदार कर देंगे

नीबू
नीबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि नाखून को चमकदार बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। नीबू नेचुरल ब्लीचिंग होता है, ऐसे में नीबू के प्रयोग से पीले नाखून काफी हद तक सफेद और चमकदार हो जाता हैं। पीले नाखून से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी में नीबू के छिलके को डालकर और नीबू का रस मिलाकर मिश्रण में 10 से 20 मिनट ते हाथों को डुबोए, उसके बाद दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में अच्छी तरह से रगड़े।

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट दांतो के साथ साथ नाखूनों को भी साफ करने में काफी मददगार है। टूथपेस्ट में किलजिंग तत्व पाया जाता है जिसकी वजह से नाखून के पीलें रंग को आसानी से दूर किया जा सकता है। चलिए जानते है कि कैसे टूथपेस्ट आपके नाखूनों को बनाए चमकदा, सबसे पहले टूथपेस्ट को अपने हाथों के नाखूनों पर लगा लें, कुछ देर बाद दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में रगड़े। कुछ देर बाद पानी से हाथ धो ले। ऐसा करने से एक हफ्ते में आपके नाखून चमकदार हो जाएंगे।

बेकिंग सोडा
घर में पाया जाना वाले बेकिंग सोडा बहुत ही असरदार है। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से पीले नाखूनों की शर्मिंदगी होगी दूर। बेकिंग सोडा की प्रयोग विधि पहले एक चम्मच में बेकिंग सोडा लें, उसमें कुछ मात्रा में नींबू का रस मिलाएं और 5 मिनट के लिए नाखून पर लगाएं फिर उसके बाद दोनों हाथों की उंगुलियों को आपस में रगड़ें. इसके बाद पानी से हाथ धो लें, एक हफ्ते बाद आपके नाखून सेफद हो जाएंग।

पोषक डाइट
किसी भी परेशानी का कारण खराब खान पान होता है। कई बार पोष्क तत्वों की कमी की वजह से पीले नाखून हो जाते हैं, बता दें कि जिंक की कमी से नाखून पीले पड़ जाते है. ऐसे में आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। पीले नाखून को सफेद करने के लिए अपने खान पान में मूंगफली, पालक, राजमा को शामिल करें और पीले नाखून की समस्या से छुटकारा पाएं.



Click it and Unblock the Notifications
