Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
सर्दियों में काले और फटे होठों को मुलायम बनाए रखने के लिए सोनम कपूर इस्तेमाल करती हैं ये DIY स्क्रब
सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। ठंड के इस मौसम में होंठ फटने की समस्या काफी आम है। होंठो की सही देखभाल ना करने की वजह से होंठ काफी ड्राई हो जाते है। मुलायम होठों के लिए महिलाएं लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। लिप बाम लगाने के बाद भी लिप्स की ड्राईनेस कम नहीं होती है।

ऐसे में आप घरेलू नुस्खे की मदद से अपने होठों को मुलायम और गुलाबी बना सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने होठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए घरेलू नुस्खा शेयर किया है। चलिए जानते हैं सोनम कपूर के इस ब्यूटी टिप्स को जिसकी मदद से आप अपने होठों को मुलायम और गुलाबी बना सकती हैं।

चीनी और शहद
सोनम कपूर ने बताया है कि अपने होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए हफ्ते में दो बार होममेड स्क्रब का यूज करती है। होममेड स्क्रब का यूज करने से होंठों की डेड स्किन निकल जाती है। सोनम कपूर स्क्रब बनाने के लिए शहद और चीनी का इस्तेमाल करती हैं। सबसे पहले चीनी लें उसे थोड़ा सा क्रश कर लें इसके बाद इसमें शहद अच्छे से मिला लें। अब इसे अपने होंठो पर एक मिनट तक स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद लिप्स को पानी से धो लें।

नारियल तेल से होठों की करें मसाज
होंठों पर स्क्रब करने के बाद नारियल तेल से लिप्स की मसाज करें। इससे होंठों की ड्राईनेस दूर होगी और हॉट सॉफ्ट बने रहते हैं। सोनम कपूर बताती है कि रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल लगाने से होंठ नहीं फटते है।

शहद और चीनी के स्क्रब के फायदे
शहद स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद का इस्तेमाल करने से होंठो का मॉइश्चराइज बना रहता है। चीनी के इस्तेमाल करने से होंठो का कालापन दूर होता है। इससे होंठ गुलाबी बनते हैं।

नारियल तेल के फायदे
सर्दियों में होंठ फटने से उनमें खून भी निकल जाता है। ऐसे में नारियल तेल से होंठों की मसाज करें। दिन में चार से पांच होंठों की मसाज करें। नारियल तेल को आप एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके होंठों पर लगा सकती है। इससे होंठों की टैनिंग और पिगमेंटेशन दूर रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
