Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन फलों के छिलकों को फेंकने की ना करें गलती, चेहरे पर रगड़ने से आ जाएगी चमक
Fruits Peels : बात जब स्किन को ग्लोइंग बनाने वाले चीजों की आती है, तो उनमें फ्रूटस आवश्यक रूप से शामिल किए जाते है। बल्कि इनके पील यानि छिलके भी उतनी ही फायदेमंद माने जाते है। लेकिन अधिकांश लोग फ्रूट खाने के बाद इन छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं।
जबकि स्किन केयर में इन्हीं फ्रूटस के छिलकों को शामिल कर आप स्किन को खूबसूरत, यंग और ग्लोइंग बना सकते है। उम्मीद है हमारा ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप फ्रूटस के छिलकों को कचरा समझकर फेंकेंगे नहीं।

ऑरेंज/संतरा
अगर आप पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, डेड स्किन, मार्क्स और डार्क सर्कल जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस से छुटकारा पाना चाहते है तो ऑरेंज पील यानि संतरे के छिलके बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह ड्राई स्किन को हाइड्रेटेड रहने में भी मदद करता है और आपके चेहरे पर चमक लाता है। ऑरेंज पील को प्राकृतिक फेस क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
एवोकाडो
गूदेदार एवोकाडो अपने पौष्टिक गुणों के लिए जाना जाता है, जो कि एक सुपरफूड है। ये पूरा फ्रूट और उसका छिलका विटामिन बी, विटामिन ई और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। ये आपकी स्किन को पोषण देने के लिए नेचुरल, कैमिकल फ्री तरीका है। यह ड्राई, इचिंग और रफ स्किन के लिए एक बेहतरीन उपाय है।
तरबूज
ये बात शायद बहुत कम लोग जानते है कि गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने वाले तरबूज का छिलका भी बेहद फायदेमंद है। तरबूज के छिलकों में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन, फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ रिंकल्स और फाइन लाइंस से छुटकारा दिला सकते हैं। इन छिलकों से नियमित रूप से चेहरे पर मसाज करने से स्किन ग्लोइंग और टाइट नजर आती है।

सेब
सेब स्किन के स्किन फ्रेंडली न्यूट्रीशंस का एक पावरहाउस है। इनमें से अधिकांश न्यूट्रीशंस सेब के छिलके में होते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और कॉपर के अलावा अन्य आवश्यक न्यूट्रीशंस होते हैं। सेब के छिलके में मौजूद विटामिन ए और सी की मात्रा स्किन में कोलेजन के लेवल को फिर से भरने और एंटी-एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करती है। इसके अलावा ये टैनिंग दूर करने, स्किन को क्लीन करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मददगार है।
अनार
अनार का छिलका एक नेचुरल मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और फेस स्क्रब है। जो एंटी-एजिंग के लक्षणों को रोकने और पिंपल्स से बचाव के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर और एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेशन गुणों से भरपूर, अनार का छिलका बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा, अनार के छिलके में मौजूद प्रोएन्थोसाइनिडिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स के प्रोडक्शन को सीमित करते हैं।

केला
सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाने वाले एक छोटे से केले के छिलके को आप कम ना आंकें। क्यूंकि इसके अनगिनत फायदे हैं। यह विटामिन ए, बी12, बी6, सी, डी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन से भरपूर होता है। जो कि पिंपल्स, मस्सों, स्किन में सूजन और स्किन की जलन को दूर करने के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट के रूप में काम करता है। बल्कि ये एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस से भी राहत दिलाता है।
पपीता
पपीता विटामिन ए, ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन बी5 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हेल्दी स्किन के लिए आवश्यक हैं। कच्चे पपीते के छिलके के नीचे मौजूद पपेन नामक एंजाइम स्किन की रंगत निखारने में मदद कर सकता है। ये छिलका स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ उसे सॉफट बनाता है और उसमें कसाव लाता है।
आम
आम का छिलका विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होता है जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। आम के छिलके का नियमित उपयोग करने से डार्क स्पॉट को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, ये स्किन को शाइनी और टोंड बनाने में भी मदद कर सकता है। ये स्किन के लिए एक रिच नेचुरल मॉइश्चराइजर बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
