Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रुखे सूखे बालों के लिये होममेड शैंपू
दिनभर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण भरे वातावरण की वजह से बालों की हालत खराब हो जाती है। साथ ही रोज रोज शैंपू और कंडीशर की वजह से बालों का सारा प्राकृतिक तेल भी खतम होने लगता है जिससे बाल बेजान और रूखे लगने लगते हैं। अगर आप के बाल भी बेजान लगने लगे हैं तो केमिकल वाले शैंपू का प्रयोग बंद करें और अपनाएं होममेड प्राकृतिक शैंपू। यह बनाने में बहुत ही आसान होते हैं साथ ही इसको लगाने से आपके पैसों की भी बचत होगी। आइये देखते हैं कि यह बनाया कैसे जाता है-

ऐसे बनाएं प्राकृतिक शैंपू -
1. रीठा- केमिकल शैंपू की जगह पर रीठा ऐसा क्लीजर है जो हर शैंपू और साबुन में बहुत प्रयोग होता है। साथ ही अगर बालों में जूंए हैं तो भी यह उसे मारने में कारगर साबित होता है। रीठा शैंपू बनाने के लिये 6 रीठा ले कर 2-3 कप पानी में रात भर भिगो लीजिये। इसके बाद इस पानी को अपने बालों पर 15-20 मिनट तक के लिये डाले रहें और फिर बाद में सादे पानी से बाल धो लें। इससे बाल साफ हो जाएंगे।
2. बेकिंग सोडा- बालों को साफ करने के लिये बेकिंग सोडा का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक अल्कलाइन क्लींजर होता है। इस शैंपू को बनाने के लिये 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 कप पानी में मिलाएं और बालों पर लगा कर मसाज करें। इसके बाद बालों को 15 मिनट बाद अच्छे से पानी से धो लें। अगर आपके बाल इसको लगाने से ड्राई लग रहें हों तो शहद और सिरके का कंडीशनर लगाएं।
3. सिरका और पानी- इसके प्रयोग से आप बालों का अच्छा कंडीशनर बना सकती हैं। इसके लिये 1-2 चम्मच सिरका लेकर गरम पानी में मिलाएं और हल्के हाथों से सिर की 20 मिनट तक के लिये मसाज करें। अच्छा होगा कि आप एप्पल साइडर वेनिगर का प्रयोग करें, जिससे बाल अच्छे से साफ भी हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
