Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या बालों के लिये हिना फायदेमंद है?
पुराने जमाने से ही हिना का प्रयोग त्वचा और बालों के लिये प्रयोग किया जाता आ रहा है। यह पूरे विश्व भर में एक घरेलू डाई के रूप में भी इस्तमाल की जाती है। हिना से ना केवल बालों पर अच्छा रंग चढता है बल्कि बाल जड़ से मजबूत भी हो जाते हैं। आपके मन में शायद कभी यह सवाद जरुर आया होगा कि क्या हिना वाकई हमारे बालों के लिये अच्छी है या फिर लोग इसे यूं ही प्रयोग करते चले आ रहे हैं। इस सवाल का जवाब हां, है। हिना बालों को प्राकृतिक रूप से नमी पहुंचाती है, रंग प्रदान करती है तथा उसे नुक्सान दायक धूप की किरणों से भी बचाती है। आइये और जानते हैं हिना के प्राकृतिक असर के बारे में-

ये हैं हिना के फायदे-
1. बालों की ग्रोथ बढती है- हिना में अच्छी मा़त्रा में प्रोटीन तत्व पाया जाता है। इसलिये इसे बालों पर लगाये रखने से बालों को उच्च मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है और उसकी ग्रोथ जडों से बढने लगती है। इसके अलावा जितने भी बाल बीच से टूटने लगते हैं, यह उसे भी ठीक कर देती है।
2. असमय बालों का झडना रूकता है- हिना बालों की क्यूटिकल्स को पूरी तरह से ढंक लेती है तथा उसे कमजोर होने से रोकती है। इसके अलावा यह स्कैल्प के पी एच लेवल को भी बैलेंस करती है। यह बालों का रूखापन और रूसी से भी निजात दिलाती है।
3. सनस्क्रीन का कार्य करती है- हिना बालों को सेमि परमानेंट प्रोटीन, जिसे हिनैटिक एसिड भी कहते है, से ढंक लेती है। यह सेमि प्रोटीन ना केवल बालों को धूप से बचाती है बल्कि क्लोरीन और प्रदूषण से भी बचाती है।
4. बालों को सफेद होने से बचाती है- हिना बालों को प्राकृतिक रूप से डाइ करती है। यह बालों को प्यारा सा लाल रंग देती है जिससे सफेद बाल अपने आप ही छुप जाते हैं। यह बालों को केवल गाढा़ करती है ना कि बालों से रंग छीनती है।
5. बालों को चमकीला तथा नमी प्रदान करती है- इसमें शामिल प्रोटीन बालों को नमी पहुंचाता है। यह बालों को जड़ से मजबूत, सिल्की तथा स्वस्थ्य बनाने का कार्य करती है।
चेतावनीः बालों के लिये केवल प्राकृतिक हिना या फिर हिना का पेस्ट ही अच्छा होता है। कभी-कभी बाजारों में मिलने वाली पाउडर हिना में कैमिकल कलर मिला होता है, जो कि प्रकृति में धातु होते हैं और बालों को खराब करते हैं। इसलिये यह आपकी ड्यूटी है कि आप अच्छे ब्रांड का ही पाउडर खरीदें और यह सुनिष्चित कर लें कि इसमें जो भी तत्व मिलाएं गए हों वह पूरी तरह से प्राकृतिक हों।



Click it and Unblock the Notifications
