Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड

जब कभी आपके बाल, सूखे तिनकों के जैसे ड्राई होकर झड़ने लगते है तो आप क्या करते हैं? खैर, बालों की ऐसी दशा होने पर जल्दी से मंहगे सैलून में जाना एक अच्छा आईडिया है लेकिन सच्चाई यह है कि आपको बालों की ऐसी कंडीशन को खुद ही हमेशा मैनेज करना होता है, हर बार सैलून जाकर उनकी देखभाल और मेंटीनेन्स करवाना काफी मंहगा पड़ता है। तो क्यूं न घर ही कुछ ऐसा किया जाएं जिससे बाल अच्छे और स्वस्थ हो जाएं।
सबसे पहले आप अपने बालों के खराब होने का कारण जानें। हाल ही में हुई कुछ स्टडीज में पता लगा है कि आदमियों के बाल कुछ आम कारणों से झड़ते हैं जैसे - सही तरीके से खान - पान न होना, विटामिन की कमी होना, जेनेटिक कारण, अत्यधिक तनाव और चिंता, लंबे समय तक चलने वाली बीमारी जैसे - टायफाइड, एनीमिया, पेचिश और पीलिया आदि या फिर बॉडी में सही तरीके से ब्लड़ सर्कुलेशन न होना।
एक बार अगर आप अपनी समस्या का कारण जान लें तो इसे आसानी से सुधारा जा सकता है। हताश होने पर हमेशा नेचुरल प्रोडक्ट या नेचुरल थेरेपी ही कारगर साबित होते है। कैमिकल प्रोडक्ट को ज्यादा इस्तेामल न करें, इनके इस्तेमाल से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। अपने बालों को स्वस्थ बनाने के लिए ये 13 तरीके अपनाएं :

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
1. खाली पेट एक ग्लास पानी, अलसी के साथ पिएं। इसे पीने से आपके शरीर को ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में मिलेगा और आपके बालों में ग्रोथ होगी।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
2. हर दिन एक आवंला लें। महिलाएं, चमकदार कर्ल पाने के लिए आवंला तेल का इस्तेमाल करती है। क्या आप यह बात नहीं जानते है।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
3. हर रात 5 बादाम पानी के साथ खाएं, इनका छिलका न उतारें। इससे बाल मजबूत होते है।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
4. आपके सिर को पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने बालों में छाछ, नींबू का रस और नारियल का पानी आदि लगाएं। दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पिएं।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
5. हर दिन एक कटोरी स्प्राउट का सेवन भी लाभप्रद होता है।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
6. प्रोटीन की मात्रा शरीर में बनाएं रखने के लिए चिकन और अंडे का सेवन करें।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
7. दिन में ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी पीने पर रोक लगाएं।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
8. जब आप सिर धुल रहे हों, तो उस पानी में एक चम्मच नीबूं का रस मिला लें। इससे आपके बालों को चमकदार और रूसी रहित होने में मदद मिलेगी।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
9. दूध पीने की कोई उम्र नहीं होती है। दिन में दो ग्लास स्किम्ड मिल्क लें।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
10. अपने बालों पर मेंथी के बीज का लेप लगाएं, इसे सिर पर आधा से एक घंटा तक लगाएं रखे। और हर दिन खाली पेट मेथी का पानी पिएं।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
11. ध्यान करिए... बहुत सारे साधु सिर्फ फलों पर ही जिन्दा रहते है और उनके बाल भी बहुत लंबे होते है। दिन में कम से कम दो या तीन तरीके के फल खाएं जैसे - आम, केला, अनार आदि।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
12. हरी सब्जियों का सेवन करें। पालक आदि का सेवन ज्यादा करें।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
13. सफेद मांस ज्यादा लाभदायक होता है। मछली, चिकन और अंडा आपके बालों के लिए बेहतर साबित होता है। रेड मीट से दूर रहें।

स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
पुरूषों का महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा बालों का झड़ना आम बात है। इन सभी टिप्स को आजमाकर देखें, लाभ जरूर मिलेगा और इनका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications