Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर के मुंहसे से कैसे पाएं छुटकारा?
सिर के बाल झाड़ते वक्त कभी-कभी हमारा सामना दर्दनाक मुंहासों से हो जाता है। यह केवल आपके सिर की समस्या नहीं है बल्कि ऐसा बहुत लोगों के साथ होता है। सिर पर पिम्पल निकलने का बहुत सा कारण हो सकता है जैसे, स्कैल्प पर अत्यधिक तेल का रिसाव या फिर बंद पोर्स। कई लोग बालों में महकदार क्रीम और जेल लगाते हैं, जिसकी वजह से पिंपल निकल आते हैं। अगर आप सोंचते हैं सिर में तेल लगाने से पिंपल से राहत मिल सकती है तो, ऐसा सोंचना गलत हो सकता है।
बालों में तेल लगाने से सिर कि त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और दर्द और ज्यादा बढ जाता है। यदि आपके सिर में भी दर्द भरे मुंहासे हो गए हैं और आप उससे हमेशा के लिये छुटकारा पाना चाहते हैं तो, कुछ घरेलू उपचार अपनाइये।
इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और साथ में सिर की त्वचा में पतप रहे कीटाणुओं से सुरक्षा मिल जाएगी। इसके अलावा अगर सिर में पिंपल हो गए हैं तो, सिर को रोज शैंपू से धोना चाहिये जिससे तेल निकल जाए और त्वचा सूखी हो जाए। तो आइये जानते कि वो कौन-कौन से घरेलू उपचार हैं, जिससे सिर के मुंहसे ठीक हो सकते हैं-

जायफल
घिसा हुआ जायफल दूध के साथ मिला कर सिर की त्वचा पर लगाएं। इसे घंटे भर छोड़ कर किसी हल्के शैंपू से धो लें।

लहसुन
लहसुन को कूंच लें और पिंपल पर लगा लें। इससे सिर से पिंपल गायब हो जाएंगे और दर्द खतम हो जाएगा।

टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिला कर सिर की त्वचा कि मसाज करें। इससे रूसी भी खतम होती है और पिंपल भी।

नीम पेस्ट
नीम की पत्तियों को 30 मिनट के लिये उबालें और छान कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

पपीता
पपीते के कुछ भाग को उसके बीज सहित मैश कर लें और गाढा पेस्ट बना लें। इसे सिर के पिंपल पर लगाएं और तुंरत राहत पाएं।

नींबू का रस
सिर कि त्वचा पर पिंपल खतम करने के लिये नींबू का रस लगाइये या फिर नींबू का छिल्का रगड़ लीजिये। इससे पिंपल जल्द सही हो जाएंगे।

टमाटर
पका हुआ टमाटर कूंच कर उससे सिर कि मसाज करें। इसे घंटा भर छोड़ कर ठंडे पानी से धो लीजिये।

रोज वॉटर
आप अपने सिर को रोज वॉटर से धो सकते हैं। या फिर पिंपल पर ही इसकी कुछ बूंदे लगा सकते हैं।

लेवेंडर का तेल
लेवेंडर तेल को एक चौथाई टी ट्री ऑयल और 1 चम्मच ऑयल के साथ मिक्स कर के सिर पर लगाएं। इसे 30 घंटे तक छोड़ दें और फिर शैंपू से धो लें। इससे इंफेक्शन और पिंपल सब ठीक हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
