Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
प्राकृतिक रूप से बालों का झड़ना कैसे रोकें ?
किसी के लिए भी बालों का झड़ना, चिंता का विषय है। प्रदूषण, सफाई न रहना या अस्वास्थ्यकर आदतों के कारण बालों का टूटना, झड़ना, रूखा - सूखा होना आदि समस्याएं दिनों - दिन बढ़ती जा रही है। अगर आपको अपने बाल मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाने है तो उनकी केयर करने की आवश्यकता है।
आजकल लोग सबसे ज्यादा बालों के झड़ने की समस्या से ग्रसित है। इससे निजात पाने के लिए लोग कई प्रकार के शैम्पू और ऑयल बदलते है लेकिन उन्हे आराम नहीं मिलता है। वैसे भी बालों की केयर करने वाले कैमिकल ट्रीटमेंट ज्यादा समय तक बालों को फायदा नहीं पहुंचाते है और इनके साइड इफेक्ट भी होते है।
कुछ लोगों को ऐसे ट्रीटमेंट से फायदा हो जाता है और कई लोगों को नुकसान भी हो जाता है। बेहतर होगा कि आप आप बाल झड़ने की समस्या का प्राकृतिक उपचार करें। ये फायदेमंद होगा और इसके कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होते हैं।
यहां कुछ प्रकार के प्राकृतिक उपचार बताएं जा रहे है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है।

1) हॉट ऑयल मसाज -
बालों को झड़ने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है - हॉट ऑयल मसाज यानि गुनगुने तेल से सिर की मालिश करना। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से ग्रसित है तो सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके नहाने से पहले सिर पर मालिश करवाएं। आधे घंटे तक तेल को लगा रहने दें और बाद में धो लें। इससे सिर में रक्त प्रवाह अच्छी तरह होगा और बालों के झड़ने में कमी आएगी। सप्ताह में एक बार हॉट ऑयल मसाज जरूर करवाना चाहिए।
2) नारियल का तेल या दूध -
नारियल एक स्वास्थवर्धक फल है। इसको खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं, ठीक इसी प्रकार इसको लगाने से बालों को भी फायदा होता है। नारियल तेल या नारियल दूध लगाने से बाल मजबूत बनते है और झड़ना भी बंद हो जाते है। नारियल के पोषण से बालों में चमक आती है और वह मुलायम हो जाते हैं। सप्ताह में एक बार नारियल तेल का हॉट मसाज भी फायदा पहुंचाता है।
3) एलोवेरा -
एलोवेरा, बालों की देखभाल के लिए सबसे उपयोगी पौधा है। आप इसे अपने घर में, गार्डन में, छत पर कहीं भी आसानी से गमले में लगा सकते हैं। एलोवेरा की पत्तियों में पाया जाने वाला जैल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मार्केट में एलोवेरा पाउडर भी मिलता है जिसे बालों में लगाने से लाभ मिलता है। इस पाउडर के पेस्ट को बालों में 15 - 20 मिनट के लिए लगाना होता है। इसे लगाने से बाल मजबूत हो जाते है और टूटते नहीं है। एलोवेरा को लगाने से बालों में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
4) नेचुरल हेयर मास्क -
नेचुरल हेयर मास्क से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और इसके परिणाम भी बेहतर होते है। हेयर मास्क को सप्ताह में कम से कम एक बार बालों पर लगाएं। आप घर पर कई सामग्रियों को मिलाकर अच्छा सा हेयर मास्क तैयार कर सकते है जैसे - मेंहदी, एलोवेरा जैल, दही, नीम की पत्तियों का पाउडर आदि को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करके बालों पर लगाएं। इससे बालों को बहुत लाभ मिलता है। इस प्रकार के पेस्ट को लगाने से बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है।
5) आंवला -
आंवला को खाया जा सकता है और बालों में भी लगाया जा सकता है, दोनों ही प्रकार से बालों को मजबूती मिलती है। आंवला को लगाने से बाल चमकदार और मजबूत होते है। अगर आपके बाल काले नहीं है तो आंवला और रीठा का पाउडर लगाएं, बाल काले हो जाएंगे। आंवला के जूस को सप्ताह में एक बार बालों में 15 मिनट लगाने से बालों में मजबूती आ जाती है और झड़ना बंद हो जाते हैं। मार्केट में कई प्रकार के आंवला प्रोडक्ट मिलते है जैसे - आंवला हेयर पैक, मेंहदी, पाउडर, जूस आदि। आप चाहें तो आंवला को हर दिन खा भी सकते है, इसके सेवन से भी बाल चमकदार और अच्छे हो जाते है।
उपरोक्त सभी उपाय बालों को सुंदर, स्वस्थ और चमकदार बनाते है और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
