Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गंजेपन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
अचानक से गंजापन आना और बालों का झड़ना बीमारी का कारण हो सकता है और आपको तुरंत डाक्टरी सलाह लेनी चाहिए। आमतौर पर पुरुषों में गंजापन के लिए मेल हार्मोन को जिम्मेदार ठहराया जाता है। यही वजह है महिलाओं में गंजापन नहीं देखने को मिलता है। साथ ही गंजापन जेनेटिक भी होता है और पीढ़ी दर पीढ़ी इसका असर रहता है। जब आपको लगे कि आपके गंजपन का समय आ गया है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे के जरिए गंजेपन के समय को बढ़ा सकते हैं। दुर्लभ मामलों में आप इसका उपचार भी कर सकते हैं।
पुरुषों के गंजापन को रोकने के लिए कई मेडिकल ट्रीटमेंट भी है। हालांकि इनमें से ज्यादातर विधि में हार्मोन को रोक दिया जाता है, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। इसलिए गंजेपन में विलंब करने के लिए घरेलू उपचार ज्यादा कारगर होता है। आप बालों और सिर के खाल को मजबूत करके अचानक होने वाले गंजेपन को रोक सकते हैं।
गंजापन रोकने के लिये अपनाइये ये डाइट
ज्यादातर घरेलू उपचार काफी आसान होते हैं और इसका नियमित रूप से पालन करना काफी प्रभावी होता है। सबसे पहले तो आप अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन करें, जो कि गंजेपन का सबसे बड़ा कारण है। बालों के झड़ने में तनाव की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

1. हेयर आयल मसाज
गंजेपन के उपचार में नारियल तेल, बादाम तेल, जैतून तेल, कैस्टर तेल और आमला तेल काफी प्रभावी होता है। आप इनमें से एक या एक से अधिक तेल से हर दूसरे दिन सिर का मसाज करें। इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। मसाज करने से पहले तेल को थोड़ा गर्म कर लें ताकि सिर का खाल इसे अच्छे से सोंख सके।

2. कोकोनट मिल्क
कोकोनट मिल्क पौधे का अर्क होता है और इसमें टिशू को पोषण देने वाले तत्व बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। कोकोनट को अच्छे से मसल कर इसका रस निचोड़ लें। अब इस रस से तुरंत सिर का मसाज करें।

3. मेहंदी की पत्ती
मेहंदी भारत का एक चर्चित हर्ब है। इसमें औषधीय गुण तो होता ही है, साथ ही शादी विवाह में इसका इस्तेमाल टैटू बनाने के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में मेहंदी की पत्ती को उबाल लें। ठंडा हो जाने के बाद इसमें हेयर आयल खासकर नारियल का तेल मिलाकर नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

4. भारतीय गूस्बेरी
भारतीय गूस्बेरी को आमतौर पर आमला के नाम से जाना जाता है। पूरे भारत में इसका इस्तेमाल बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए किया जाता है। भारतीय गूस्बेरी विटामिन सी से भरा होता है, जिसकी कमी से बाल झड़ते हैं। आमला के गूदे और नींबू के रस को सिर के खाल पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे रात भर छोड़ दें और सुबह नहाते समय शैंपू से सिर धो लें।

5. मेथी
बालों को झड़ने से रोकने में मेथी काफी कारगर होता है। मेथी के बीज में ऐसे हार्मोन पाए जाते हैं जो बालों के विकास को बढ़ाने के साथ-साथ हेयर फालिकल्स को भी बनाता है। साथ ही इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है जो बाल को बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मेथी के बीज को रात भर पानी में फूलने के लिए छोड़ दें और फिर नहाने से पहले इसका पेस्ट सिर पर लगाएं।

6. प्याज
हल्के गंजेपन के उपचार में प्याज काफी कारगर होता है। प्याज को पीस कर इसका रस निकाल लें। अब इस जूस को एलोवेरा के साथ मिलाकर नहाने से पहले 10 से 15 मिनट तक सिर पर लगाकर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
