Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कीमोथेरेपी के दौरान बालों को झड़ने से रोकने के तरीके
कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसमें उपचार के लिए मरीज को कीमोथेरेपी दी जाती है, यह एक टॉक्सिक प्रॉसेस होता है जिसमें पेशेंट को कीमो देने के बाद शरीर के सारे बाल झड़ जाते है, सिर के बाल, आईब्रो, हाथ-पैरों आदि के बाल झड़ना एक सामान्य बात है, इसमें परेशान होने की बात नहीं होती है, यह बाल दवा के प्रभाव के उपरान्त आ जाते है। अगर मरीज कुछ बातों का ध्यान रखें तो कीमोथेरेपी के बाद भी बालों को झड़ने से रोका जा सकता है, बस मरीज के बिलपॉवर को स्ट्रांग बनाएं रखना जरूरी होता है। अंडे के इस्तमाल से स्वस्थ बाल कैसे पाएं?
कीमोथेरेपी के बाद बालों का झड़ना, इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज को कितनी और किस प्रकार की दवा दी गई है। लेकिन आजकल की मेडिकल सांइस में कई ऐसी तकनीक आ चुकी है कि मरीज को कम से कम दिक्कत होती है और उसके शरीर को तकलीफ भी कम होती है। कीमोथेरेपी के दौरान मरीज की पूरी देखभाल और उसके आसपास का हेल्दी माहौल ही उसके लिए असली दवा होती है। कीमोथेरेपी के प्रभाव को और बालों के झड़ने को निम्म प्रकार से कम किया जा सकता है :-

तनाव न लें : मरीज को भावनात्मक रूप से खुश रहना चाहिये और इसके लिए जरूरी है कि उसके घर का माहौल और आसपास का माहौल अच्छा होना चाहिये। कीमोथेरेपी से शरीर में हारमोन्स में परिवर्तन हो जाते है, अगर मरीज बहुत ज्यादा तनाव लेता है तो उसे ज्यादा दिक्कत होती है ऐसे में उसके बाल जल्दी झड़ जाते है। अगर मरीज अपना पूरा ध्यान रखें और तनाव न लें तो बालों का झड़ना रोका जा सकता है या बहुत कम किया जा सकता है।
स्केल्प हाईपोथेर्रिमया कैप : यह एक विशेष प्रकार की कैप होती है जो कीमोथेरेपी के दौरान पहनाई जाती है यह सिलिकॉन जैल या रबर से बनी होती है जोकि माइनस 30 डिग्री तक ठंडा होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर की नसें और वहिकाएं ठंडी रहती है और बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
कूलिंग मशीन से कैप को अटैच करना : कई प्रकार की कैप होती है जो कूलिंग मशीन के साथ अटैच की जाती है ताकि कीमोथेरेपी के प्रभावों को कम किया जा सकें। इसे आसानी से पहना और निकाला जा सकता है, इसे लगाने से कोई भी दिक्कत नहीं होती है।
जानें कि इससे कोई घाटा नहीं : कीमोथेरेपी के बाद बालों को झड़ने को लेकर टेंशन न लें। ये हमेशा के लिए नहीं झड़ते है बल्कि कुछ समय बाद दवा के प्रभाव को खत्म हो जाने के बाद दुबारा निकल आते है। इसलिए, दृढ़ रहें और बालों की चिंता न करें। सिर्फ बीमारी से लड़ने का जज्ब़ा बनाएं रखें।



Click it and Unblock the Notifications
