Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कैसे बचाएं बालों को होली के रंगों से
होली की मस्ती में हर कोई चूर होना चाहता है लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती है होली के रंगों की जो बालों के लिये बहुत हानिकारक होते हैं। होली के रंगों से जितना ज्यादा हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचता है उससे कहीं ज्यादा हमारे बालों को नुकसान भुगतना पड़ता है। होली के कैमिकल वाले रंगों से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
Get Up to 85% Off on Holi Store : at Shopclues
आज कल बाजार में मिलने वाले होली के रंगों में घातक कैमिकल्स के साथ कांच के पावडर और एसिड मिलाए जाते हैं, जिनसे हमारे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। बालों का किस तरह से ख्याल रखें इसके बारे में आज हम आपको कुछ सुझाव देंगे।
होली को सेफ और हेल्दी तरीके से मनाने के टिप्स

हेयर मसाज
होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह से मसाज करें जिससे बालों की जड़ें और मजबूत हो जाएं।

गरम तेल
बालों में अच्छी मात्रा में तेल लगाएं। तेल गरम कर के सिर की मालिश करें। ऐसा करने से बालों में रंग नहीं चढ़ेगा।

प्राकृतिक तेल का इस्तमाल
बालों में बाजारू तेल न लगा कर प्राकृतिक तेल जैसे जैतून का तेल या फिर नारियल का तेल लगाएं।

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाएं
होली खेलने के दो दिन पहले अपने बालों से दो मुंहे बाल छंटवा लें।

बालो में शैंपू ना करें
होली खेलने के दो दिन पहले बालों में शैंपू ना करें, इससे पोर्स बंद रहेंगे जिससे रंग अंदर नहीं जा पाएगा और बाल खराब नहीं होंगे।

बेबी ऑइल है अच्छा
बेबी ऑइल सिर के लिये काफी अच्छा होता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। जब बात होली के रंगों की आए तो आपको सिर पर बेबी ऑइल ही लगाना चाहिये।

बालों को बांध कर रखें
पोनी टेल बनाने की जगह पर एक चोटी बना कर होली खेलने जाएं। यदि बाल लंबे हैं तो उन्हें बिल्कुल भी खुला ना छोडे़।

अपने सिर को कवर करें
होली खेलते वक्त अपने सिर को कवर कर के रखें। या तो स्कार्फ का सहारा लें या फिर हैट पहने।

सफेद बालों के लिये सुझाव
अगर आपके बाल सफेद हो चुके हैं, तो होली के रंग उन पर अच्छे से चढ़ सकते हैं। ऐसे में बालों में चढ़े रंग महीने भर तक नहीं उतरता है। तो होली खेलने से पहले अपने बाल डाई करना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
