Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बालों को गिरने से रोकने के लिए बनाये हेयर मास्क
आप के वैक्तित्व को निखारने में बालों की अहम भूमिका होती है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि बालों की देखभाल अच्छे से की जाएं। यहीं अगर बाल झड़ने लग जाएँ तो किसे अच्छा लगेगा।
READ: बालों की ग्रोथ और शाइन के लिये लगाइये ये चीज़ें...
वैसे बालों के झड़ने में कई सारे कारण होते हैं जैसे तनाव, अवसाद, गर्भावस्था और कुपोषण।और अगर बालों का झड़ना जल्दी रोका नहीं गया तो इससे आप गंजे भी हो सकते हैं। स्त्री हो या पुरुष आज इस समस्या से दोनों जूझ रहें हैं। साथ ही इसे रोकने के लिए कई सारे उपाए भी करते हैं। लेकिन उनसे फायदे नहीं होते हैं।
READ: ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे गंजी खोपड़ी पर भी निकल आएं बाल
इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क बताने जा रहें हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको यह भी जानना जरुरी है कि बालों के झड़ने के पीछे आखिर कारण क्या है। इन हेयर मास्क को लगाने से बहुत हद तक आप अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही हेयर मास्क जो आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

एग योक+ग्रीन टी
इन दोनों को मिला कर पेस्ट तैयार कर लें, फिर इसे बालों की जड़ों में लगाये और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें और आप थोड़े शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नारियल का तेल + विटामिन ई
100 एमएल नारियल के तेल में 3 विटामिन ई कैप्सूल को क्रश करके मिला लें, फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और दूसरे दिन सुबह पानी दे सर धो लें।

प्याज + फिटकिरी
यह आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह बहुत फ़ायदा करता है। एक कप प्याज़ का रस लें उसमें एक चुटकी फिटकरी मिलाएं। अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं और शैम्पू से बाल धोएं जिससे प्याज की महक चली जाए।

एग योक + केला
एक केले को अच्छे से मैश कर लें अब इसे में एग योक मिला दें, इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 40 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठन्डे पानी दे धों दें ध्यान रहे केला बालों से अच्छे से निकल जाए। बालों का झड़ना कम करने के लिए इसे रोज़ लगाये।

हनी+ एलोवेरा+ लहसुन का रस
1 चम्मच लहसुन का रस, हनी, एग योक और 2 चम्मच एलोवेरा का रस इन सब को अच्छे से मिला लें और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे सूखने के लिए छोड़ दें ,फिर ठंडे पानी दे धो लें।

हिबिस्कुस + कच्चा दूध + जैतून का तेल
एक कटोरी कच्चा दूध में जैतून के तेल के साथ अच्छे से पीसी हुई हिबिस्कुस की पत्तियों को मिला दें। इसे मास्क को 20 मिनट के बालों में लगा कर छोड़ दें। इसे बालों का गिरना कम हो जायेगा साथ ही बाल रेशमी और चमकदार हो जायेंगे।

दही + अंडा + मेयोनेज़
1/4 चम्मच दही में मेयोनेज़ और एक अंडा मिलाएं। इसे अच्छे से मिला कर पेस्ट बनाये, अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो दें। इससे आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की होजाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications