Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रूखे बाल नहीं चाहते हैं तो अपनाएं ये 7 ट्रिक्स
कई लोगों को रूखे बालों की समस्या होती है। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर उनके बाल सही हो जाएं, तो काफी अच्छा रहे। रूखे बालों को सही करना कोई कठिन बात नहीं है। बस आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है।
बालों को पोषित करने के लिए, सबसे पहले अपनी खुराक पर पूरा ध्यान दें, हरी सब्जियां, फल और दूध का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा नीचे दी गई निम्नलिखित बातों पर गौर फरमाएं, ताकि आपको आपके रूखे-सूखे बालों से छुटकारा मिल सकें।

हॉट शॉवर ना लें:
गर्म पानी से बालों को वॉश करना बंद कर दें। गर्म पानी से बाल और ज्यादा रूखे हो जाते हैं। साथ ही झड़ने ही बहुत ज्यादा लगते हैं।

तरह-तरह के उत्पादों का इस्तेमाल ना करें :
बहुत ज्यादा तरीके के उत्पादों का इस्तेमाल न करें। इससे बालों में रूखापन आ सकता है। साथ ही उन उत्पादों में पड़े हुए कैमिकल बालों को लम्बे समय के लिए बर्बाद कर सकते हैं।

कॉटन तकिए का इस्तेमाल नहीं:
अपने बिस्तर पर कॉटन पिलो का इस्तेमाल न करें। ये तकिए बालों की नमी को सोख लेते हैं और उन्हें रूखा-सूखा बना देते हैं।

कहीं शरीर में पानी की कमी तो नहीं :
अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो वो रूखे-सूखे ही रहेंगे। ऐसे में दिन में कम से कम 2 लीटर पानी का सेवन करें।

बालों को कवर करें:
अगर आप अपने बालों को ट्रेवल करते हुए कवर नहीं करते हैं तो आपके बालों की लाइफ ज्यादा नहीं है क्योंकि उन पर सारा प्रदूषण लगता है और वो कमजोर पड़ जाते हैं, साथ ही रूखे भी हो जाते हैं।

झटक कर न सुखाएं:
कई लोग अपने लम्बे बालों को झटककर सुखाते हैं ऐसा न करें, इससे उनकी जड़ें कमजोर होती हैं और वो हद से ज्यादा रूखे हो जाते हैं।

ब्लो ड्रायर से बाल ना सुखाएं
नहाने के बाद ब्लो ड्रायर से बाल सुखाने पर बाल और ज्यादा रूखे बन जाते हैं और देखने में उलझे से लगते हैं। बालों को हवा में सूखने दें तो ज्यादा बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
