Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
रूसी दूर भगाने के 7 सीक्रेट घरेलू उपाय
बालों में होने वाली सबसे बड़ी समस्या रूसी होती है। रूसी होने से बालों में झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है और खुजली भी होने लगती है। यह कोई गंभीर बात नहीं है लेकिन इसका निदान करना जरूरी है ताकि आपके बाल हमेशा स्वस्थ रहें।
रूसी को दूर भगाने के लिए घरेलू उपाय सबसे ज्यादा कारगर रहते हैं। इनसे कोई नुकसान नहीं होता है और आप समस्या मुक्त भी हो जाते हैं।

बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग सामग्रियों के इस्तेमाल से रूसी को दूर भगाने के सरल तरीके बताएंगे, जिन्हें कोई भी आसानी से कम लागत के अपना सकता है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में:

अंडे से दूर करें रूसी :
- अंडे से बालों को काफी राहत मिलती है। दो अंडे लें और उन्हें हल्के गुनगुने पानी में फेंटकर, नम बालों पर लगा लें। 20 मिनट तक लगा रखने के बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। दो सप्ताह में रूसी दूर हो जाएगी।
- अंडे को फोड़कर उसे फेंट लें और ऐसे ही बालों पर लगा लें। ऐसे भी रूसी काफी हद तक सही हो जाती है।
- अंडे को लगाने के बाद सिर को शॉवर कैप से ढक लें। या फिर तौलिए से भी लपेट सकते हैं। इससे अंडा त्वचा तक पहुँच जाता है और गंदगी को साफ कर देता है व मृत त्वचा भी निकल जाती है।
- शॉवर कैप लगाकर आप हेयर ड्रायर भी चला सकते हैं। इससे हीट मिलेगी और अंडे का प्रभाव ज्यादा अच्छा होगा। साथ ही धूल व गंदगी आदि भी अंडे में लिपट जाएगी।
- अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिसकी वजह से इसे लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और रूसी होने की संभावना भी नगण्य हो जाती है। साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी तरह होती है।

सिरके के साथ रूसी को दूर करना
सिरका बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 6 चम्मच पानी में दो चम्मच सिरका मिलाकर बालों में अच्छे से मसाज करते हुए लगाएं। रात को सोने से पहले लगाना बेहतर होता है। सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो लें। या फिर एप्पल सिडर को 5 मिनट पहले लगाएं और धो लें। ऐसा एक दिन छोड़कर एक दिन करने पर रूसी दूर हो जाती है।

मेथी के पेस्ट से रूसी दूर करना
मेथी के दानों को एक रात के लिए भिगो दें। उसका पेस्ट बना लें और उस पेस्ट को बालों पर अच्छे से लगाएं। इस पेस्ट को एक घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद बाल धुल लें। इससे रूसी दूर हो जाती है।

दही से दूर भगाएं रूसी
दही को फेंट लें और उसे बालों पर नहाने से एक घंटा पहले लगाएं। इससे बालों में चमक आएगी और रूसी भी दूर भाग जाएगी।

जैतून का तेल और अदरक से दूर करें रूसी
जैतून के तेल में अदरक का रस मिला लें या पेस्ट मिला लें, उसे बालों की त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से रूसी का नामोंनिशान नहीं रहेगा।

नींबू के रस से रूसी का उपाय
चंदन का तेल और नींबू के रस को मिला लें और बालों के सिरे पर अच्छे से लगाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं ताकि मात्रा बढ़ जाये। इसके बाद, 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
