Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अब बाजारू कंडीशनर छोड़िये और अपनाये ये 8 नेचुरल कंडीशनर
बाज़ार से खरीदे गए कंडीशनर में टॉक्सिक केमिकल्स, कृत्रिम सुगंध और सिंथेटिक पदार्थ होते हैं जो हालाँकि अपना काम अच्छे से करते हैं परन्तु लंबे समय तक इनका उपयोग करने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
प्राकृतिक पदार्थ या बाज़ार से लाये हुए कंडीशनर, आप किसे चुनेंगे? खैर, हम कहेंगे प्राकृतिक पदार्थ और ऐसा कहने का हमारे पास एक अच्छा कारण है।
आपका कंडीशनर क्यूटिकल्स को बंद करता है, बालों की नमी को बनाये रखता है, बालों के लचीलेपन को बढ़ाता है और बालों को टूटने से बचाता है।
केवल एक समस्या यह है कि बाज़ार से खरीदे गए कंडीशनर में टॉक्सिक केमिकल्स, कृत्रिम सुगंध और सिंथेटिक पदार्थ होते हैं जो हालाँकि अपना काम अच्छे से करते हैं परन्तु लंबे समय तक इनका उपयोग करने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

हालाँकि प्राकृतिक पदार्थ कंडीशनर की तरह प्रभाव नहीं दिखाते परन्तु इनमें केमिकल्स नहीं होते तथा ये सस्ते भी होते हैं। वास्तव में ये बहुत आसान विकल्प है।
अत: यहाँ विकल्प बताए गए हैं जिनका उपयोग आप कंडीशनर की जगह कर सकते हैं। इससे निश्चित ही आपके बाल सुन्दर हो जायेंगे।

मेयोनेज़
मेयोनेज़ में पाया जाने वाला प्रोटीन बेजान बालों में भी जान डाल देता है। साफ़ बालों में मेयोनेज़ लगायें जैसे आप कंडीशनर लगाते हैं। बालों के जड़ों के बजाय बालों के सिरों पर अधिक मात्रा लगायें। शॉवर कैप लगाकर दस मिनिट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू से धो डालें। सूखे और बेजान बालों के लिए 10 हेयर मास्क

बीयर
बीयर में प्रोटीन्स और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं इससे बाल पहले वॉश में ही चमकीले और मुलायम हो जाते हैं। आधा कप बीयर में एक चम्मच जोजोबा ऑइल मिलाएं। बालों को शैंपू करने के बाद इस मिश्रण से बालों को गीला करें। इसे 20-30 मिनिट तक लगा रहने दें तथा फिर इस होममेड हेयर कंडीशनर मास्क को साफ़ पानी से धो डालें।

जिलेटिन
जिलेटिन में 90% प्रोटीन होता है जो डेमेज हुए बालों को सुधारता है। जिलेटिन पाउडर के एक पैकेट को गर्म पानी में मिलाएं। इसे 30 मिनिट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 30 मिनिट बाद इस मिश्रण को साफ़ धुले हुए बालों पर लगायें। इसे 10 मिनिट तक लगा रहने दें तथा फिर साफ़ पानी से धो डालें।

ग्लिसरीन
एक कप गुनगुना पानी लें। इसमें 2 टेबलस्पून एलोवीरा जेल, कुछ बूँद नीबू का रस, 1 टीस्पून ग्लिसरीन और 1 टीस्पून शहद मिलाएं। इन सब को इतनी अच्छी तरह मिलाएं सारी चीज़ें आपस में अच्छी तरह मिल जाएँ। यह एक आयुर्वेदिक हेयर स्ट्रेटनिंग (बालों के सीधा करना) मास्क है। बालों को शैंपू करने बाद अंत में यह मिश्रण लगायें। इसे 10 मिनिट तक लगा रहने दें तथा फिर साफ़ पानी से धो डालें।

हिना पाउडर
हिना में मॉस्चराइजिंग (नमी प्रदान करने का गुण) और बालों को पोषण प्रदान करने का गुण होता है जो एक उत्कृष्ट कंडीशनर की तरह काम करता है। एक टेबल स्पून हिना लें विशेषत: ऐसी जिसमें प्राकृतिक वर्णक निकाल दिया गया हो तथा इसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बनायें। इसे अपने बालों पर लगायें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें तथा फिर धो डालें।

ऑलिव ऑइल
ऑलिव ऑइल की कुछ बूंदों में नारियल के तेल की कुछ बूँदें मिलाएं, इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं तथा सभी पदार्थों को अच्छी तरह मिलाएं। इसे बड़े धैर्य के साथ बालों के सिरों पर लगायें। इसे 10 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें। बालों की लंबाई और घनेपन के आधार पर घटकों की मात्रा निश्चित करें ताकि बाल चिपचिपे न हों।

रोज़मेरी ऑइल
रोज़मेरी ऑइल की सहायता से भी आप बालों को कंडीशन कर सकते हैं। पानी में कुछ बूँदें रोज़मेरी ऑइल की मिलाएं तथा शैंपू करने के बाद अंत में बालों को इस पानी से धोएं। इससे आपके बाल उलझेंगे नहीं तथा बालों में चमक भी आयेगी।

बॉडी लोशन
बॉडी लोशन का नमी प्रदान करने का गुण आपके बालों को सीधा और नरम बनाता है। हालाँकि उपयोग करने से पहले इस पर लगे हुए लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि कोई साइड इफेक्ट (दुष्परिणाम) न हों। इसे 2 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें। इसकी बहुत अधिक मात्रा का उपयोग न करें क्योंकि इससे आपके सिर की त्वचा चिपचिपी हो जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
