Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
गंजी खोपड़ी पर बाल उगाने हैं तो लगाएं अदरक
बालों को सही पोषण ना मिलने से वे पतले हो कर झड़ने लगते हैं और आप गंजेपन के शिकार हो जाते हैं। गंजापन लड़कियों पर बहुत ही बुरा लगता है जिससे उनका लुक बेहद खराब हो जाता है।
हम अक्सर शैंपू और कंडीशनर बदल कर सोंचते हैं कि शायद अब हम खोपड़ी पर बाल उगा पाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता।
अगर आपको गंजेपन से छुटकारा पाना है तो खोपड़ी पर अदरक के रस का प्रयोग करें। अदरक के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं साथ ही उसमें हाई एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जिससे बालों में शाइन आती है और बाल मोटे होते हैं। आइये जानते हैं गंजी खोपड़ी पर बाल उगाने में अदरक कैसे गुणकारी है।

गंजी खोपड़ी में ऐसे लाएं बाल
अदरक की जड़ लें और उसे छील कर उसकी स्लाइस कर लें और महीन घिस लें। फिर इसमें से रस निकाल कर उसे गंजी खाोपड़ी पर लगाएं। इसे तब तक रगड़े जब तक कि त्वचा पर हल्की हल्की झुनझुनाहट ना होने लगे। फिर इसे 30 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर इसे शैंपू से धो लें। इससे एक महीने में ही आपके बाल आना शुरु हो जाएंगे।

बालों को उगाने वाला तेल
1 चम्मच तिल के तेल में 1 चम्मच अदरक का तेल और 10 बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। फिर इसे धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। फिर इसे ठंडा कर के बालों तथा खोपड़ी पर लगाएं। फिर इसे 1 घंटे रखने के बाद सिर पर शैंपू कर लें। इससे डैमेज हेयर ठीक होंगे और बालों की ग्रोथ भी होगी। सुबह 1 गिलास रोज पियें ये अदरक और गाजर का जूस, देंखे फायदे

सिर को पोषण पहुंचाने के लिये तेल
यह तेल आपके सिर के पीएच लेवल को बैलेंस करेगा और बालों तक खून पहुंचाएगा। 1 चम्मच अदरक के तेल में एवाकाडो तेल और ऑलिव ऑइल मिलाइये। फिर इसे अपने सिर पर गोलाई में मसाज कीजिये। 1 घंटे के बाद शैंपू कर लीजिये।


पोषण पहुंचाने वाला हेयर मास्क
एक कटोरे में अंडे का सफेद भाग डाल कर उसके साथ 1 छोटा चम्मच अदरक का तेल मिलाइये। इसे अच्छी तरह से फेंटिये और इसे बालों तथा खोपड़ी पर लगाइये। फिर इसे 40 मिनट तक के लिये बैठने दीजिये और फिर शैंपू से अपने बाल धो लीजिये। इस मास्क से बाल सिल्की बनेंगे और मोटे होंगे।

हेयर रिपेयर मास्क
1 चम्मच शिकाकाई पावडर, 10 बूंदे बादाम तेल, 10 बूंदे अदरक का तेल और 1 चम्मच जैतून तेल मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर अपने बालों को बांट कर उसमें पहले पानी लगाएं और फिर इसे पेस्ट को लगाएं। 1 घंटे तक रहने दें और फिर शैंपू कर लें।



Click it and Unblock the Notifications