Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रात भर या सिर्फ 1 घंटा, जानें बालों में कितनी देर तेल लगाए रखना चाहिये
रात भर या सिर्फ एक घंटा? अपने बालों में तेल कितनी देर के लिए छोड़ना चाहिए? यहाँ पढ़िए और जानिये।
बालों में तेल कितनी देर के लिए छोड़ना चाहिए? रात भर या सिर्फ एक घंटा? क्या यह सच है कि बालों में जितने ज्यादा देर लगा रहेगा, बालों के लिए उतना ही बेहतर है?
Myntra Hot Deals! Get 50% Off on Latest styles and casual wear
हमने कोशिश की इन सवालों के जवाब ढूँढने की और अब आप भी इस सवाल का जवाब जान लीजिये। तेल का काम होता है बालों की त्वचा के भीतर जाकर बालों की जड़ों को मज़बूत करना, बालों को टूटने से रोकना और बालों को वृद्धि करना।
अब आपको अपने बालों में तेल कितनी देर रखना चाहिए ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बाल कैसे हैं। यदि आपके बाल स्वस्थ हैं जिनकी जड़ों का pH सही है तो बालों में सिर्फ एक घंटे के लिए तेल छोड़ना काफी है।

लेकिन अगर आपके बाल बहुत सूखे, टूटे और बेजान हैं तो आपको बेहतर कंडीशनिंग की ज़रुरत होगी, जिसका मतलब है कि बालों में तेल रात भर छोड़ना होगा।
इसके साथ ही आप दोनों तरह की तेल लगाने के विधि को साप्ताहिक रूप से बदल भी सकती हैं। यह जान कर आपको आश्चर्य होगा कि ज़्यादातर लोग बचपन से ही बालों में तेल लागने का गलत तरीका प्रयोग कर रहे हैं।

आपके बालों को खूबसूरत, चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए हम आपके लिए लाये हैं बालों में तेल लगाने का क्रमबद्ध तरीका।

पहला चरण:
चौड़े दांतों वाली कंघी का प्रयोग करते हुए बालों की गांठे सुलझा लें।

दूसरा चरण:
अपनी पसंद का कोई भी तेल लें और उसे धीमी आंच पर दो मिनट तक हल्का गुनगुना कर लें। फिर उसे ठंडा होने दें।

तीसरा चरण:
सिर की त्वचा पर सीधे तेल गिराने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से बाल ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं और आपको ज्यदा शैम्पू का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

चौथा चरण:
अब अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और गुनगुने तेल को अपनी उँगलियों से धीरे-धीरे बालों की जड़ों पर लगाएं।

पांचवा चरण:
अपनी हथेली से सिर पर तेल ना मलें। इससे बाल जड़ों से टूट जाते हैं। इसके बदले अपनी उँगलियों से धीरे-धीरे गोल आकार बनाते हुए सिर पर मसाज करें। ये 10 से 1 मिनट तक दोहरायें।

छठा चरण:
अगर आप चाहती हैं कि तेल सिर के भीतर तक अच्छे से चला जाए तो अपने बालों की जड़ों को भाप दें। एक बड़े से टॉवल को गरम पानी में भिगोयें, निचोड़ कर अतिरिक्त पानी निकाल दें और इस टॉवल में अपने बालों को लपेट लें।

सातवां चरण:
ध्यान रखें कि बालों में तेल लगा कर उन्हें बहुत देर के लिए ना छोड़ दें। ऐसा करने से बालों पर धूल, मिट्टी और गन्दगी चिपक जाती है और इससे रूसी होने का खतरा होता है। तेल लगे बालों को कभी भी 12 घंटों से ज्यादा ना छोड़ें।



Click it and Unblock the Notifications
