Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
बाल अगर सीधे नहीं टिकते तो उनमें लगाएं घर पर बना हेयर स्प्रे
आज बोल्डस्काई में हम आपको एक अद्भुत हेयर स्प्रे के बारे में बताएँगे जिसे आप घर पर ही बना सकते हैं। इस होममेड हेयर स्प्रे में अल्कोहल नहीं होता जबकि बाज़ार में मिलने वाले हेयर स्प्रे में अल्कोहल ही मुख्य घटक होता है।
यह हेयर स्प्रे बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता तथा बालों को व्यवस्थित भी रखता है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से संभालता है तथा उन्हें व्यवस्थित रखता है। तो अगर आपके बाल काफी ड्राई रहते हैं तो, इस हेयर स्प्रे को बनाना ना भूलें। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

आवश्यक सामग्री:
- 1 कप गरम पानी
- 2 टेबलस्पून चीनी
- 7-8 बूँदें संतरे या नीबू का तेल
- 1 स्प्रे बोतल

बनाने की विधि:
- बताई गयी चीनी की मात्रा को गर्म पानी में मिलाएं तथा इसे अच्छे से घुलने दें।
- उसके बाद अपनी पसंद का कोई भी सुगंधित तेल डालें। इसे अच्छे से मिलाएं।
- फिर स्प्रे बोतल को भर लें।
केवल एक बार स्प्रे करने से ही बालों में नेचुरल होल्ड आ जाएगा। पहले इसकी थोड़ी मात्रा का उपयोग करके देखें और देखें कि यह आपके बालों के लिए ठीक है अथवा नहीं।
इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि अच्छी चीज़ों का भी बहुत अधिक उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। अत: इस हेयर स्प्रे का उपयोग कम करें तथा बालों को लहराने दें।



Click it and Unblock the Notifications
