Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सैलून की तरह घर पर ही पाएं परफैक्ट ब्लॉन्ड लुक
आजकल ज्यादातर महिलाएं अपनी लुक के साथ एक्स्पेरिमेंट करना पसंद करती हैं। कई महिलाएं तो पूरी तरह से अपना मेकओवर ही करवा लेती हैं। वार्डरोब बदलना, जिम जाना और अपने मोटे शरीर को एकदम शेप में ले आने के लिए महिलाओं को वाकई खूब मेहनत करनी पड़ती है।
मेकओवर करने का सबसे बढिया तरीका है बालों को ब्लॉन्ड करवाना।
अगर आप हॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ जैसे मर्लिन मुनरो की फैन हैं तो आपके मन में भी एक न एक बार तो बालों को ब्लॉन्ड करवाने का ख्याल आया ही होगा।
बालों को ब्लॉन्ड करवाने का निर्णय लेने से पहले आपको बहुत बार सोचना पड़ता है और इसके लिए काफी तैयारियों की भी जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको अपने बालों की लंबाई थोड़ी-बहुत कटवानी भी पड़ सकती है।

बालों को ब्लॉन्ड करने का निर्णय लेने के बाद दूसरी मुश्किल होती है कि सैलून में इसका खर्चा कितना आएगा। अगर आप परफैक्ट ब्लॉन्ड लुक पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको प्रोफेशनल्स की मदद तो लेनी ही पड़ेगी लेकिन इसके लिए हद से ज्यादा पैसा खर्च करना सही बात नहीं है।
आप चाहें तो घर पर ही ब्लीचिंग एजेंट जैसे हाइड्रोजन पैरॉक्साइड की मदद से बालों को ब्लॉन्ड कर सकती हैं। अगर आप सैलून की जगह घर पर ही परफैक्ट ब्लॉन्ड लुक पाना चाहती हैं तो ये आसान टिप्स पर जरूर पढ़ें।

किन चीज़ों की पड़ेगी जरूरत :
- 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पैरॉक्साइड (3 प्रतिशत से ज्यादा इसका प्रयोग बालों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है और बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है)
- दस्ताने
- हेयर क्लिप्स
- कंघी
- स्प्रे बॉटल
- तौलिया
- शॉवर कैप
- टोनर
- डेवलपर (ये आपको ब्यूटी रिटेलर से मिल जाएगा)

ब्लॉन्ड बालों के लिए अपनाएं ये 9 स्टेप्स :
1) जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि हाइड्रोजन पैरॉक्साइड की सीमित से ज्यादा मात्रा आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सबसे पहले एक स्ट्रैंड टेस्ट जरूर कर लें।
2) स्प्रे बॉटल में पहले पानी भरें और उससे बालों पर हल्का छिड़काव करें। गीले बालों पर हाइड्रोजन पैराक्साइड बेहतर तरीके से असर कर पाता है।
3) क्लिप की मदद ये अपने बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें। इससे बालों के हर हिस्से पर हाइड्रोजन पैरॉक्साइड लगने में आसानी होगी और इस तरह आप परफैक्ट ब्लॉन्ड लुक पा सकेंगीं।
4) अगले स्टेप पर जाने से पहले अपने कंधों और गले को अच्छी तरह से तौलिए से ढक लें।
5) अब स्प्रे बॉटल में हाइड्रोजन पैरॉक्साइड भरें और बालों के हर सेक्शन पर इसका छिड़काव करें। अब कंघी से नीचे तक बालों को सीधा करें। जब आप एक सेक्शन पर हाइड्रोजन पैरॉक्साइड का छिड़काव कर रहीं हों उस समय बाकी सभी बाल तौलिए से अच्छी तरह से ढके होने चाहिए।
6) इसके बाद बालों को शॉवर कैप से ढक लें और स्ट्रैंड टेस्ट के अनुसार इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। 45 मिनट से ज्यादा देर के लिए इसे लगा ना रहने दें। अब शॉवर कैप हटाकर ठंडे पानी से बालों को धो लें। इस समय आपके बालों का रंग थोड़ा पीला/ऑरेंज रहेगा लेकिन टोनर लगाने के बाद आपको प्लैटिनम ब्लॉन्ड लुक मिल जाएगा। अगर आपको यही कलर पसंद है तो आपको स्टेप 7 और 8 फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आप सीधा स्टेप 9 पर जा सकती हैं।
7) प्लैटिनम ब्लॉन्ड कलर पाने के लिए सबसे कम सेटिंग पर ड्रायर को सैट करें और बालों को ब्लो ड्राई करें। 20 डेवलेपर और टोनर को एक समान मात्रा में मिक्स करें। ये टोनर अस्थायी डाई है जो ब्लीचिंग के अनचाहे रंग को निकाल देगा।
8) अब बालों पर टोनर और डेवलेपर को 25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।
9) आखिर में अपने बालों को डीप कंडीशन करें। अपने बालों को पोषण देने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट लेना भी बेहतर रहेगा। इससे आपके बाल मुलायम और स्वस्थ दिखाई देंगें।

इसके बाद ये टिप्स रखें ध्यान :
1) इस पूरी प्रक्रिया के बाद कलर किए गए बालों के लिए डिजाइन किए गए शैंपू और कंडीश्नर का इस्तेमाल करें।
2) सप्ताह में दो बार से ज्यादा बालों को ना धोएं।
3) बालों पर हीट स्टाइलिंग का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे बाल खराब हो सकते हैं। बालों को अपने आप ही सूखने दें।
4) इस प्रक्रिया के बाद परफैक्ट लुक के लिए हेयरकट करवाना बिलकुल ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
